Ind vs Eng: Team India के लिए खुशखबरी, तीसरे टेस्ट में लौट सकते हैं Mohammed Shami

Ind vs Eng: Team India के लिए खुशखबरी, तीसरे टेस्ट में लौट सकते हैं Mohammed Shami


नई दिल्ली: भारत ने इंग्लैंड को चेन्नई में खेले गए चार मैच की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में 317 रन से करारी मात दी. पहला टेस्ट 227 रनों से हारने के बाद भारत ने इस मैच में इंग्लैंड को बुरी तरह धो दिया. इंग्लैंड की मुश्किलें दूसरे टेस्ट में हार के बाद ही खत्म नहीं होंगी, क्योंकि भारत के दो तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और नवदीप सैनी (Navdeep Saini) अपनी चोट से उबर कर तीसरे टेस्ट से पहले टीम के साथ जुड़ सकते हैं. 

ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर हुए थे चोटिल

नवदीप सैनी (Navdeep Saini) और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर चोटिल होकर इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में टीम से बाहर हो गए थे. सैनी (Navdeep Saini) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में कमर की चोट के चलते टीम से बाहर हो गए थे. जबकि शमी (Mohammed Shami) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में कलाई के चोट के चलते टीम से बाहर हैं. लेकिन अब ये दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं.

भारत ने दूसरे टेस्ट नें इंग्लैंड को धोया

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 317 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की. पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के हाथों 227 रनों से करारी हार झेलने के बाद भारत ने दूसरे मैच नें बहतरीन वापसी की.  इस मैच में भारत इंग्लैंड के ऊपर तीनों डिपार्टमेंट में भारी रहा. इस जीत के साथ भारत ने 4 मैच की सीरीज में 1-1 से बराबर कर ली है.

मोटेरा में अगला टेस्ट डे नाइट 

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच सीरीज के आखिरी दो टेस्ट मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम (Motera Stadium) में होंगे. यह स्टेडियम दर्शकों की क्षमता के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है. सीरीज का तीसरा टेस्ट डे – नाइट होगा और यह मैच दूधिया रोशनी में गुलाबी गेंद से खेला जाएगा.  





Source link