कांग्रेस ने अपने एक ट्वीट में लिखा 38 सीटर बस में 54 से ज्यादा लोग सवार थे. इस अनदेखी के लिए परिवहन मंत्री जिम्मेदार नहीं हैं क्या. क्या सड़क खराब थी? राज मार्ग में ट्रैफिक जाम था और बस ओवरलोडेड थी. फिर भी मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे?
एक के बाद एक कई ट्वीट
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने भी ट्वीट कर परिवहन मंत्री पर निशाना साधा.उन्होंने ट्वीट कर लिखा-उधर शव निकल रहे हैं इधर परिवहन मंत्री मुस्कुरा रहे हैं.
मंत्री का जवाब
कांग्रेस के सीधी बस हादसे को लेकर परिवहन मंत्री को निशाना बनाने पर खुद मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जवाब दिया. उन्होंने कहा-सीधी बस हादसे पर सरकार पूरी तरह गंभीर है. शव को निकालने और घायलों का इलाज कराने के निर्देश हैं. मृतकों के परिवार वालों को सरकार ने आर्थिक मदद का ऐलान किया है. पूरी घटना पर सरकार नजर बनाए हुए है. जो चूक हुई है उसकी जांच के बाद कार्रवाई होगी. परिवहन मंत्री ने कहा है कि बस हादसे जैसे गंभीर विषय पर विपक्ष का राजनीति करना ठीक नहीं है.
https://www.youtube.com/watch?v=j1yLjXM_x4I
हादसों पर राजनीति ठीक नहीं
कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से मंत्री राजपूत के भोजन करते हुए फोटो शेयर करने पर मंत्री परिवहन मंत्री ने कहा,वसंत पंचमी पर मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के निवास पर कार्यक्रम में शामिल हुआ था. सामान्य भोजन था इसे कांग्रेस पार्टी गलत तरीके से प्रचारित कर रही है. भविष्य में इस तरह के हादसे ना हो इसको लेकर भी सरकार कदम उठा रही है.लेकिन ऐसे गंभीर हादसों पर राजनीति करना ठीक नहीं. सीधी बस हादसे में 47 लोगों की मौत के आंकड़े के बाद सवाल कई तरह के उठ रहे हैं.