अग्निकांड: उज्जैन में पोहा फैक्टरी में लगी आग, भागकर मजदूरों ने बचाई जान, तीन घंटे बाद आग बुझाई जा सकी

अग्निकांड: उज्जैन में पोहा फैक्टरी में लगी आग, भागकर मजदूरों ने बचाई जान, तीन घंटे बाद आग बुझाई जा सकी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Boiler Fire At 4 Am In Poha Factory In Ujjain, Fire Could Be Extinguished After Three Hours, No Loss Of Life.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन के पोहा फैक्ट्री में लगी आग से कोई जनहानि नहीं हुई, नुकसान का आंकलन किया जा रहा है

  • फायर ब्रिगेड की चार दमकलों ने आग पर काबू पाया

उज्जैन के नागझिरी इंडस्ट्रियल एरिया में तड़के चार बजे पोहा फैक्टरी में आग लग गई। घटना के समय फैक्टरी में मजदूर काम रहे थे। फायर ब्रिगेड की चार दमकलों ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। माना जा रहा है कि बॉयलर से निकली चिंगारी से आग लगी है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है।

नागझिरी इंडस्ट्रियल एरिया में शिप्रा फूड नाम से पोहा बनाने वाली फैक्टरी है। वहां पर करीब 10 मजदूर काम कर रहे थे। तड़के करीब चार बजे फैक्टरी में रखे रॉ-मैटरियल से धुंआ निकलने लगा। जब तक मजदूर कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटें निकलने लगीं। आग देखते ही मजदूर भाग कर बाहर चले आए। कुछ ही क्षण में आग फैक्टरी में फैल गई। मजदूरों ने फायर स्टेशन को फोन कर आग लगने की सूचना दी। जब तक दमकल आती तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। फिलहाल, करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

किसी तरह की जनहानि नहीं, नुकसान का आकलन हो रहा

अग्निकांड में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग लगते ही वहां काम रहे मजदूरों ने भाग कर अपनी जान बचाई। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

मक्सीरोड इंडस्ट्रियल एरिया में है फायर स्टेशन, लेकिन नागझिरी में नहीं

उज्जैन में दो इंडस्ट्रियल एरिया हैं। एक मक्सीरोड और दूसरा नागझिरी में। मक्सी रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में कई बार आग लग चुकी है। आग से काफी नुकसान भी हुआ है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने यहां पर एक फायर स्टेशन को खोल दिया है। इससे इस एरिया में लगने वाली आग पर फौरन काबू पा लिया जाता है। मगर नागझिरी एरिया में अब तक फायर स्टेशन नहीं है। यहां आग लगने पर उसे काबू पाने में काफी समय लग जाता है। तब तक काफी नुकसान हो चुका होता है।

पोहा क्लस्टर के रूप में विकसित कर रहे हैं उज्जैन को

प्रदेश की शिवराज सरकार ने एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत उज्जैन में पोहा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पोहा क्लस्टर के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की है। यहां पर पोहा बनाने वाली फैक्ट्रियों की संख्या भी काफी है। उज्जैन में बने पोहे को देश भर में पसंद किया जाता है, लेकिन नागझिरी इंडस्ट्रियल एरिया में एक भी फायर स्टेशन नहीं होने से आग लगने पर बड़ा नुकसान होता है।



Source link