ट्रांसफॉर्मर जलने से बटवाड़ी में 10 दिन से बिजली गुल: बिजली कंपनी के अधिकारी बोले- गांववाले 3 लाख रुपए बकाया भरे, तब सुधारेंगे डीपी – shajapur (MP) News

ट्रांसफॉर्मर जलने से बटवाड़ी में 10 दिन से बिजली गुल:  बिजली कंपनी के अधिकारी बोले- गांववाले 3 लाख रुपए बकाया भरे, तब सुधारेंगे डीपी – shajapur (MP) News


शाजापुर जिले के बटवाड़ी गांव में 10 दिन से बिजली बंद है। गांव की मुख्य डीपी (ट्रांसफॉर्मर) जल जाने के कारण 80 से अधिक घरों में अंधेरा पसरा है। ग्रामीणों ने दीपावली का पर्व भी बिना बिजली के मनाया।

.

ग्रामीणों का कहना है कि 10 दिन पहले डीपी में खराबी आने के बाद से ही उनके घरों में बिजली नहीं आ रही है। उन्होंने बिजली कंपनी में शिकायत भी दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक डीपी नहीं बदली गई है। इस कारण उन्हें दीपक, मोमबत्ती और लालटेन के सहारे रात गुजारनी पड़ रही है।

ग्रामीण संजय ने बताया कि लगभग 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन डीपी बदलने के लिए कोई अधिकारी गांव नहीं आया है। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में भी बड़ी कठिनाई हो रही है।

इस संबंध में बेरछा विद्युत केंद्र के जेई अखिलेश कुमार ने बताया कि बटवाड़ी में चार दिन पहले डीपी जल गई थी। अधिकांश उपभोक्ताओं ने अपने बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया है। इस डीपी पर 3 लाख रुपए से अधिक की राशि बकाया है। बकाया बिलों के भुगतान के कारण डीपी नहीं बदली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही उपभोक्ता अपने बिजली बिल जमा कर देंगे, गांव में बिजली आपूर्ति फिर से शुरू कर दी जाएगी।



Source link