कंपनी के मुताबिक यह एक इनोवेटिव 3-स्पीड ईवी है, जिसका इस्तेमाल स्कूटर या साइकिल के रूप में किया जा सकता है. इसमें 36 वोल्ट का बीएलडीसी मोटर लगा है. इसमें इन फ्रेम 36वोल्ट, 5.2एएच लिथियम आयन बैटरी है. यह महज 2.5 से 3 घंटे में फुल चार्ज होती है. 25 किमी प्रति घंटे की गति और ऑटो कटऑफ फीचर के साथ, यह ईवी थ्रोटल मोड पर 25 किमी की रेंज और इको पेडेलक मोड पर 35 किमी की सवारी प्रदान करती है. इसकी कीमत 31,983 रुपए है. मोटर और बैटरी पर 18 महीने की वारंटी मिलती है.
यह भी पढ़ें : रिक्रूटमेंट में अब ऑटोमेशन का प्रयोग इसलिए रिज्यूमे में सही स्किल सेट लिखने से ज्यादा मिलेंगे नौकरी के मौके
ग्राहकों को लंबी राइड के विकल्प
कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी ( सीओओ ) राहुल शोणक ने कहा कि रोम्पस प्लस नेक्सज़ू के शहरी मोबिलिटी को और अधिक रोमांचक, स्वच्छ और मजेदार बनाने के विजन पर आगे बढ़ती है. इलेक्ट्रिक पावरट्रेन और कुशल बैटरी विकसित की गई है. इससे ग्राहकों को लंबी राइड के विकल्प मिलता है.
यह भी पढ़ें : Innovation : 14 साल के ऋषभ ने टोटी में एरेटर लगाने के आइडिया से बचाया 70 लाख लीटर पानी
आत्मनिर्भर भारत अभियान के करीब है नई साइकिल
शोणक के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के साथ निर्मित और चाकन (पुणे) स्थित हमारी अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधा से इसे पेश किया गया है। नया प्रोडक्ट स्वदेशी, आत्मनिर्भर ब्रांड बनने के हमारे लक्ष्य के करीब है. साथ ही इसी लक्ष्य के तहत भविष्य की प्रोडक्ट ऑफरिंग पर काम करना जारी रखा जाएगा.