महंगाई के विरोध में कांग्रेस का आंदाेलन: महिलाओं ने सड़क पर लगाया चूल्हा, लकड़ी जलाकर पकाई राेटी, युवाओं ने गैस टंकी उठाकर कहा- दाम अब 800 पार

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का आंदाेलन: महिलाओं ने सड़क पर लगाया चूल्हा, लकड़ी जलाकर पकाई राेटी, युवाओं ने गैस टंकी उठाकर कहा- दाम अब 800 पार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Nagda
  • Women Put A Stove On The Road, Fire Burned Wood, The Youth Lifted The Gas Tank And Said The Price Now Crosses 800

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नागदा9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • विधायक बाेले – जिसका नारा देकर भाजपा ने सरकार बनाई, वही महंगाई अब नजर नहीं आ रही

महंगाई अपने चरम सीमा की ओर बढ़ने लगी है। जिसे लेकर मंगलवार दाेपहर 3 बजे महंगाई के विराेध में बिरलाग्राम चाैराहे पर काैशल्या रघुनाथसिंह ठाकुर के नेतृत्व में महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सड़क पर ही चूल्हा बनाकर लड़की जलाई और उस पर राेटी सेंकी ताे युवाओं ने गैस टंकी उठाकर कहा अब 800 पार, बस हुई महंगाई। इसके बाद महंगाई का पुतला कार्यकर्ताओं ने जलाया।

धरना प्रदर्शन काे संबाेधित कर विधायक दिलीपसिंह गुर्जर ने कहा बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार भाजपा सरकार का नारा देकर सत्ता में काबिज मोदी सरकार अब बढ़ती महंगाई पर खामोश है। जिन भाजपा नेताओं को गैस सिलेंडर 340 रुपए महंगा लगता था, पेट्रोल 60 रुपए लीटर मंहगा लगता था, डीजल 50 रुपए लीटर मंहगा लगता था, तुअर दाल 65 रुपए प्रति किलो मंहगी लगती थी, तेल 50 रुपए लीटर मंहगा लगता था, उन्हें अब महंगाई नजर नहीं आ रही है।

यह प्रमाणित करता है कि मोदी व भाजपा नेताओं को जो मंहगाई डायन लगा करती थी, आज उनकी मौसी हो गई। जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध स्वामी ने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के देश में पेट्रोल 97 रुपए लीटर, माता सीता की जन्मस्थली नेपाल में पेट्रोल 53 रुपए प्रति लीटर और रावण की लंका में पेट्रोल 56 रुपए प्रति लीटर है।

मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकने वाले यह भूल गए कि राम राज्य में अगर कोई भी व्यक्ति पीड़ित होता तो राजा राम को नींद नहीं आती थी। आज देश में किसान सड़कों पर हैं, महिलाएं सड़कों पर हैं, लेकिन मोदी सरकार और भाजपा नेता किसी की भी पीड़ा सुनने को तैयार नहीं है।

धरना प्रदर्शन काे शहर कांग्रेस अध्यक्ष राधे जायसवाल, जिला कांग्रेस महामंत्री रघुनाथसिंह बब्बु, काैशल्या ठाकुर, सेवालाल यादव, जगदीश मिमरोट, कमलेश चावंड़, महेंद्र यादव, सुरेश मावर, वीरेंद्र सिंह राठौर ने संबाेधित किया। संचालन मंडलम् अध्यक्ष ओमप्रकाश मौर्य ने किया।

गुटबाजी भी आई नजर

कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में गुटबाजी भी खुलकर सामने आई है। कांग्रेस द्वारा आयाेजित धरना प्रदर्शन में बिरलाग्राम के कांग्रेस कार्यकर्ता ही गायब रहे। बिरलाग्राम मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, मेघा धवन सहित अन्य कार्यकर्ता पूरे आंदाेलन में कहीं नजर नहीं आए। बताया जा रहा है कि नगरीय चुनाव काे लेकर अलग-अलग आंदाेलन हाे रहे हैं। इस वजह से एक गुट धरना प्रदर्शन से दूर रहा।

यह थे माैजूद : वर्षा ठाकुर, गीता यादव, वर्षा ललावत, बबीता जितेंद्र डांगर, कीर्ति रायकवार, आशा मल्लाह, मंजू गंगवाल, मंजू ठाकुर, उमा परिहार, विमला परिहार, शिवकुमारी, निशा बारोट, आशा देवी, दरियावबाई, शारदाबाई, कमलाबाई, पूनमबाई, निर्मलाबाई, शांतिबाई आदि मौजूद थीं।



Source link