- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- No Burning Stove In Kusami Village; Four Members Of The Same Family Among Those Who Died In The Bus Accident
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सीधी4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कुसमी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद मातम
- ग्रामीणों में गुस्सा है कि न सड़कें ढंग की है और न ही वाहन चलते है
बाणसागर डेम की नहर में गिरी बस में मरने वालों में कुसमी गांव के एक ही परिवार के चार लोग शामिल थे। बुधवार को चारों का अंतिम संस्कार किया गया तो पूरा गांव गमगीन हो गया। इससे पहले सुबह गांव के एक भी घर में चूल्हा तक नहीं जला। बुधवार को एक ही घर से चार अर्थियां उठी और अंतिम संस्कार किया गया। हादसे का शिकार हुई बस में विश्वनाथ यादव पिता रामपति यादव, उनकी पत्नी राजकली यादव, तीन माह की बेटी नम्रता और चचेरा भाई प्रदीप सवार थे। बस डूबने से इन चारों की भी जिंदगी की डोर टूट गई। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजन ही नहीं गांववालों के भी आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। चारों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बुधवार को एक ही परिवार के चार लोगों का अंतिम संस्कार किया गया
मृतक विश्वनाथ के परिवार में पिता रामपति यादव, मां, भाई, भाभी और बहन बचे है। प्रदीप के परिवार में पिता लालमन यादव, मां, दो भाई और दो बहन है।
गांव के लोग क्षेत्र की बदहाल सड़कों और यातायात के साधनों में मनमानी को लेकर आक्रोशित है। अंतिम संस्कार में धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, जिला पंचायत सदस्य शेषमणि प्रसाद पनिका, पूर्व विधायक पंजाबसिंह, कुसमी एसडीएम आरके सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अफसर शामिल हुए और शोक संवेदना व्यक्त की। इन जनप्रतिनिधियों और अफसरों के सामने भी लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की।