Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- एडवांस टिकट बुकिंग अधिकतम 10 दिन पहले
डॉ. आंबेडकर नगर से भीलवाड़ा के बीच 20 फरवरी से चलने वाली डेमू एक्सप्रेस ट्रेनों की बुकिंग 18 फरवरी से शुरू होगी। यात्री एडवांस टिकट बुकिंग की अधिकतम 10 दिन पहले तक करा सकेंगे। फिलहाल रेलवे दो जोड़ी ट्रेन चला रहा है। इसमें 09345/46 रतलाम-भीलवाड़ा-रतलाम और 09347/48 डॉ. आंबेडकर-रतलाम-डॉ. आंबेडकर नगर शामिल हैं। उधर यात्री सुविधा के लिए रेलवे 22 फरवरी से बांद्रा टर्मिनस-जयपुर और 24 फरवरी से नाथद्वारा-ओखा के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू करने जा रहा है। बांद्रा टर्मिनस-जयपुर-बांद्रा टर्मिनस -09233 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल 22 फरवरी से बांद्रा टर्मिनस से हर सोमवार को शाम 5.05 बजे चलकर रात 2.10 बजे रतलाम होकर दूसरे दिन सुबह 9.45 बजे जयपुर पहुंचेगी। 09234 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस 23 फरवरी से जयपुर से हर मंगलवार को दोपहर 1 बजे चलकर रात 8.15 बजे रतलाम होकर दूसरे दिन सुबह 6.35 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेंगी। ओखा-नाथद्वारा-ओखा – 09575 ओखा-नाथद्वारा स्पेशल 24 फरवरी से ओखा से हर बुधवार को सुबह 12.40 बजे चलकर रात 11.20 बजे रतलाम, 1.10 बजे मंदसौर, 2.19 बजे नीमच होकर दूसरे दिन सुबह 5.55 बजे नाथद्वारा पहुंचेगी। वापसी में 09576 नाथद्वारा-ओखा 25 फरवरी से नाथद्वारा से हर गुरूवार को रात 8.55 बजे चलकर रात 12.17 बजे नीमच, 1.10 बजे मंदसौर, 3.05 बजे रतलाम होकर दूसरे दिन शाम 6.55 बजे ओखा पहुंचेगी।
इंदौर-कोचुवैली-इंदौर अब यहां पर भी रुकेगी
23 फरवरी से चालू होने वाली इंदौर-कोचुवैली-इंदौर ट्रेन रतलाम, दाहोद, नागदा, उज्जैन, देवास में भी रुकेगी। रेलवे ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार 09332 इंदौर-कोचुवैली 23 फरवरी से हर मंगलवार को इंदौर से रात 9.40 बजे चलकर 10.12 बजे देवास, 11.05 बजे उज्जैन, 12.05 बजे नागदा, 12.45 बजे रतलाम, रात 2.14 बजे दाहोद होकर तीसरे दिन दोपहर 5.05 बजे कोचुवैली पहुंचेगी। वापसी में 09331 ट्रेन 26 फरवरी से हर शुक्रवार को कोचुवैली से सुबह 11.10 बजे चलकर रात 9.33 बजे दाहोद, 11.20 बजे रतलाम, 12.18 बजे नागदा, 1.20 बजे उज्जैन, 2.01 बजे देवास होकर तीसरे दिन सुबह 4.40 बजे इंदौर पहुंचेगी।