बनखेड़ी में बसंत मेला हुआ शुरू: स्लो बाइक रेस आज; प्रतियोगिता में विजेता को दी जाएगी नकद राशि

बनखेड़ी में बसंत मेला हुआ शुरू: स्लो बाइक रेस आज; प्रतियोगिता में विजेता को दी जाएगी नकद राशि


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

बनखेड़ी3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नप द्वारा आयोजित साप्ताहिक बसंत पंचमी मेला मंगलवार से शुरू हो गया है। मेला उद्घाटन के पूर्व महंत कढोरीदास महाराज की समाधि स्थल पर पूजा अर्चना की गई। इस बाद दरबार से दसवें गद्दी आसीन महंत महराज ने हस्तकलां प्रदर्शनी का फीता काटकर आम नागरिकों से लिए मेला शुरू किया। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने महंत का स्वागत किया। गुरुवार सुबह 11 बजे से मेला में स्लो मोटरसाइकिल दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

प्रतियोगिता में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को क्रमशः 2 हजार, 1 हजार और 500 रु. का इनाम दिया जाएगा। वहीं रात 8 बजे से बुंदेलखंडी लोकगीत और नृत्य का कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें जित्तू खरे एंड ग्रुप अपनी प्रस्तुती देगा। मेला समिति द्वारा बुधवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया था, लेकिन प्रतियोगिता में किसी मे प्रतिभागी ने भाग नहीं लिया।



Source link