Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आरोपी सौतेला बेटे एक साल से अधिक समय से मां से ज्यादती कर रहा था। – प्रतीकात्मक फोटो
- महिला ने कहा- पति के दिव्यांग होने का बेटे ने उठाया था फायदा
भोपाल में 30 साल के मां-बेटे के रिश्ते तार-तार करते हुए सौतेले बेटे ने एक साल तक मां से दुष्कर्म किया। आरोपी डरा धमकाकर 52 साल की मां से लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था। महिला का आरोप है कि पति के दिव्यांग होने का फायदा उठाकर उसने पहली बार ज्यादती की थी। उसके बाद से वह लगातार उससे दुष्कर्म करता रहा। आरोपी बेटा अलग रहता है और शादीशुदा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
TI जहांगीराबाद वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 52 वर्षीय महिला जहांगीराबाद इलाके में रहती हैं। उसके पति की मौत चुकी है। वह घर पर ही बच्चों को पढ़ाती है। उसने बताया कि उनके पति दिव्यांग थे। वह उनकी दूसरी पत्नी थी। उनकी पहली पत्नी का बेटा करीब 30 साल का है। वह अलग रहता है। उसकी शादी हो चुकी है।
पति की मौत के पहले से ही वह उससे डरा धमकाकर ज्यादती करने लगा था। विरोध करने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट भी की। महिला ने आरोप लगाए कि सौतेले बेटा मनमर्जी से घर आता था और ज्यादती करता था।
बुधवार दोपहर में वह घर पहुंचा और मारपीट करते हुए उससे दुष्कर्म किया। उसके जाने के बाद उसने हिम्मत जुटाई और पुलिस थाने आ गई। देर शाम महिला ने आरोपी बेटे के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई।
मामले की जांच की जा रही
पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सभी के बयान लिए जाएं, ताकि यह पता चल सके के आरोपी कब से महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था।