Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भय्यू महाराज ने डॉ. आयुषी से दूसरी शादी की थी।
भय्यू महाराज सुसाइड केस में गुरुवार को उनकी दूसरी पत्नी डाॅ. आयुषी के कोर्ट में बयान होने थे, लेकिन आयुषी कोर्ट नहीं पहुंचीं। उनके परिजन और वकील ने कोर्ट के समक्ष हाजिरी माफी आवेदन पेश किया। वकील ने कोर्ट को बताया कि बच्ची का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से आयुषी नहीं आ पाईं। इस पर कोर्ट ने 24 फरवरी की तारीख तय करते हुए उन्हें उपस्थित होने का कहा। इसके अलावा 22 तारीख को बयान देने के लिए शेखर वर्मा को भी पेश होना है। इसके अलावा कैलाश पाटिल के भी बयान होने हैं।
19 दिन पहले आयुषी ने पहली बार कोर्ट में पहुंचकर अपने बयान दर्ज करवाए थे। कोर्ट में बयान दर्ज करवाने के दाैरान ही घर में गमी हो जाने के कारण आयुषी का अधूरा बयान ही दर्ज हो पाया था। उस दौरान आयुषी ने कोर्ट को बताया था कि सेवादार शरद, पलक और विनायक आए दिन महाराज पर दबाव बनाते थे। उन्हें धोखे में रखकर दवा भी दिया करते थे। मौत से पहले इन लोगों ने महाराज से सुसाइड नोट लिखवा लिया था। पलक भी महाराज को धमकी देती कि मेरी जरूरत और मांग पूरी नहीं की, तो वीडियो बनाकर वायरल कर दूंगी। दाती महाराज जैसा बदनाम कर दूंगी। महाराज से डेढ़ से 2 लाख रुपए महीना तक ऐंठ लेते थे। बता दें कि सुसाइड मामले में अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं।