Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 20 फरवरी को भोपाल बंद को लेकर बुलाई बैठक में हंगामा हो गया
- कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने 20 फरवरी को भोपाल बंद को लेकर रणनीति बनाने बुलाई थी बैठक
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 20 फरवरी को भोपाल बंद को लेकर बुलाई बैठक में हंगामा हो गया। विवाद बंद के लिए क्षेत्र बांटने को लेकर शुरू हुआ। कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में दूसरे को जिम्मेदारी देने पर विवाद करने लगे। जिसके बाद कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। बैठक में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी मौजूद थे। आरोप है कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा के बेटे ने दो कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की है। दोनों कार्यकर्ता पूर्व महापौर विभाग पटेल के समर्थक बताए जा रहे है। फिलहाल मामले में कांग्रेस पदाधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे है।
जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने 20 फरवरी को भोपाल बंद की रणनीति को लेकर बैठक बुलाई थी। बैठक में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी मौजूद थे। बैठक में बंद कराने को लेकर पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्र बांटे जा रहे थे। इसी बीच क्षेत्र बांटने को लेकर विवाद हो गया। कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में दूसरे को बंद की जिम्मेदारे देने को लेेकर आपत्ति जताने लगे। कुछ ही देर में हाथापाई शुरू हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा के बेटे अनिल मिश्रा और उनके समर्थक दो अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने लगे। इसमें एक कार्यकर्ता पूर्व महापौर विभा पटेल का समर्थक धर्मेन्द्र राय बताया जा रहा है। बैठक में मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। इस घटना का मीडिया को भी कवरेज करने से रोक दिया गया। इस पूरे मामले पर कांग्रेस के पदाधिकारी ने भी चुप्पी साध ली है। बैठक में कांग्रेस के कार्यालयीन मंत्री महेन्द्र सिंह चौहान, गोविंद गोयल, शेखर सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
।