- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Sadhvi Durgagiri Completed The 800 km Trek In 25 Days For The Elimination Of Corona, By Visiting The Mahakaleshwar Temple In Ujjain.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महाकाल मंदिर में हाथ में ज्योति लिए दर्शन करतीं साध्वी दुर्गागिरि
- मंदिर पहुंची तो कपड़े मैले हो चुके थे
उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए गुरुवार सुबह गुजरात के राजकोट के गोंडल से साध्वी दुर्गागिरि पहुंची। मैले कुचले कपड़े। ऐसा लग रहा था कि वह कई दिनों से स्नान नहीं की हैं। वह हाथ में दीपक लिए थीं। उनकी अनुयायी निर्मला बेन पटेल ने बताया कि साध्वी जी बाबा महाकाल की अनन्य भक्त हैं। संकल्प लिया था जब देश में कोरोना खत्म हो जाएगा तो पैदल ही महाकाल के दर्शन करने जाएंगी।
25 दिनों तक 800 किमी की पैदल यात्रा कर उज्जैन पहुंची हैं। पीछे-पीछे कार से उनके भक्त लगे थे। ताकि कोई परेशानी आए तो तुरंत मदद मुहैया कराई जा सके। 25 दिनों तक पैदल चलने के बाद गुरुवार सुबह साध्वी उज्जैन पहुंची। हाथ में जलता हुआ दीपक लिए। निर्मला बेन की मानें तो जब से यात्रा शुरू हुई तब से दीपक जल रहा है। एक बार भी बुझा नहीं। रात में भी चलने का क्रम जारी रहता। मंदिर पहुंचने पर उनके कपड़े मैले हो चुके थे।
चेहरा भी ऐसा लग रहा था कि जैसे कई दिनों से स्नान नहीं किया हो। यह संकल्प था। महाकाल के दर्शन के बाद ही स्नान-ध्यान होगा। साध्वी की भक्त निर्मला बेन पटेल ने बताया कि साध्वी जी ने संकल्प लिया था कि देश से कोरोना बीमारी जब खत्म हो जाएगी तो वह पैदल ही अपने आराध्य बाबा महाकाल के दर्शन करने जाएंगीं।
अब देश में कोरोना खत्म हो गया है। इसलिए संकल्प पूरा करने के लिए वह पैदल ही निकलीं हैं। कोरोना महामारी से लोगों की जान बचाने के लिए सौराष्ट्र के राजकोट के गोंडल से ज्योति जलाकर आए हैं। साध्वी जी का यही संकल्प है कि लोग खुशी से रहें। विश्व से कोरोना महामारी खत्म हो। बीमारी दूर भाग जाए।