Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे मृतक मोनू के परिजन, वह भी नहीं समझ पा रहे हैं कि उसने यह कदम क्यों उठाया
- कृष्णा नगर गोला का मंदिर की घटना
- पुलिस कर रही मामले की जांच
- खुदकुशी के कारण अभी तक अज्ञात
रात को रेत डालकर आए एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना गोला का मंदिर कृष्णा नगर की है। घटना का पता उस समय लगा जब किराएदार उसे रूम में देखने पहुंचा। अंदर से दरवाजा बंद था। रोशनदान से झांक कर देखा तो युवक के फांसी लगाने का पता लगा है। पुलिस ने गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम कराया है। खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से युवक का ट्रैक्टर भी गायब है।
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी 26 वर्षीय मोनू गुर्जर पुत्र ज्ञान सिंह गुर्जर रेत सप्लाई का काम करता हैं। वह मूल रूप से भिंड के मालनपुर स्थित गुरीखा गांव का रहने वाला है। बुधवार रात उसने अपने रूम में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब किराएदार राकेश बिहारी किसी काम से उसके बुलाने आए थे। रूम अंदर से लॉक था। काफी दस्तक देने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया। इस पर राकेश ने रोशनदान से झांककर देखा तो अंदर मोनू फांसी के फंदे से लटका हुआ था। मामले का पता चलते ही पुलिस और परिजन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव को निगरानी में लिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि किन कारणों के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है।
ट्रैक्टर भी गायब
परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार रात को मुरार में रेत डालने गया था। उसके बाद घर आकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका रेत से भरा ट्रैक्टर भी गायब है। पुलिस अब गायब ट्रैक्टर की भी तलाश कर रही है।