लापरवाही का नतीजा: थाने और चौकियों में लगे सौर ऊर्जा लैंप हुए खराब

लापरवाही का नतीजा: थाने और चौकियों में लगे सौर ऊर्जा लैंप हुए खराब


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पिपरियाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

बिजली कटौती के दौर में पुलिस थानों और चौकियों लगे सौर ऊर्जा लैंप कबाड़ बन चुके हैं। इनमें से कई लैंप तो ऐसे हैं, जो कभी शुरू ही नहीं हुए। इन्हें भोपाल सेे आदेश पर थानों और चौकियों लगाया था।

जिस समय बिजली कटौती अधिक हुआ करती थी, उस समय पुलिस थानों में सुरक्षा की दृष्टि से सौर ऊर्जा वाले लैंप लगवाए गए थे। इन सभी लैंपो में सौर ऊर्जा की प्लेट होने के साथ एक बैटरी भी दी गई थी। इन लैंप में लगे बल्ब की रौशनी कम होने के कारण इनकी उपयोगिता नहीं बन पाई।

यही कारण है कि लैंप के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया। काफी समय हो गया पुलिस थाने और चौकियों में कबाड़ बने यह लैंप पोस्ट खड़े हुए हैं। यह कब लगे थे और किस कंपनी के द्वारा लगाए गए थे, इसकी कोई जानकारी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नहीं है। बताया जाता है कि यह सभी जगह के पुलिस थाने और चौकियों में भोपाल के आदेश से लगाए गए थे।



Source link