Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान बुधवार को आयुक्त सोमनाथ झारिया के निर्देश पर चांदनी चौक क्षेत्र के 5 दुकानदार व फुटकर व्यापारियों पर जुर्माना लगाया गया। इनमें धानमंडी के प्रकाश पर 1000 रुपए, जगदीश मंत्री पर 500 रुपए, अब्बास भाई चांदनी चौक पर 250 रुपए, राजेश माली, शोएब चांदनी चौक पर 50 रुपए का स्पॉट फाइन लगाया। आयुक्त झारिया ने बताया कचरा पात्र नहीं रखने और जमीन पर बैठकर व्यवसाय करने वालो पर 50 रुपए तथा ठेलागाड़ी पर व्यवसाय करने वालों पर 100 रुपए का फाइन लगाया जाएगा। साथ ही सामग्री भी जब्त करेंगे। जुर्माने की कार्रवाई प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी एमके जैन, जोन प्रभारी किरण चौहान, पर्वत हाड़े, उप स्वच्छता निरीक्षक जय उपाध्याय ने की। इसी प्रकार 3 मवेशी गोशाला भिजवाए।