IPL 2021 Auction: पिछले सीजन में एक भी छक्का नहीं लगा पाए थे मैक्सवेल, अब RCB ने 14.25 करोड़ में खरीदा

IPL 2021 Auction: पिछले सीजन में एक भी छक्का नहीं लगा पाए थे मैक्सवेल, अब RCB ने 14.25 करोड़ में खरीदा


IPL 2021 Auction- मैक्सवेल को आरसीबी ने खरीदा! ( साभार-मैक्सवेल इंस्टाग्राम)

ग्लेन मैक्सवेल की फिर लगी लॉटरी, पिछले सीजन में फ्लॉप होने के बावजूद 14.25 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    February 18, 2021, 9:58 PM IST

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021 Auction) के इस सीजन में ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की तरफ से खेलेंगे. गुरुवार को हुई नीलामी में उन्हें आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपए में खऱीदा. उन्हें नीलामी से पहले पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया था. पिछले सीजन में इसी टीम ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा था. मैक्सवेल का पिछले सीजन में प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था. उन्होंने 13 मैच में सिर्फ 108 रन बनाए थे और एक बार भी पचास रन का आंकड़ा नहीं पार कर पाए थे. सबसे बड़ी बात है कि अपनी हार्ट हिटिंग के लिए मशहूर इस खिलाड़ी के बल्ले से पिछले सीजन में एक भी छक्का नहीं निकला था.

नीलामी के दौरान मैक्सवेल को खरीदने को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच बीडिंग लंबी चली. लेकिन आखिर में बाजी आरसीबी ने मारी. मैक्सवेल को इस टीम ने दो करोड़ की बेस प्राइस से सात गुना से ज्यादा कीमत देकर खरीदा है.

ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल रिकॉर्डटी-20 में मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा का रहा है. उन्होंने 331 छक्के और 529 चौके जमाए हैं. आईपीएल में भी उन्होंने 82 मैचों में 1505 रन बनाए हैं. स्ट्राइक रेट 154.67 का है. इसमें 91 छक्के और 118 चौके शामिल हैं. बिग बैश लीग के पिछले सीजन में मैक्सवेल ने 14 मैच में 379 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 143 का रहा था.

IPL 2021 Auction: स्टीव स्मिथ को नहीं खरीद पाई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स ने मारी बाजी

आरसीबी में ग्लैन मैक्सवेल की भूमिका एक ऑलराउडंर की रहेगी. इस टीम में वे मिडिल ऑर्डर में टीम की बल्लेबाजी और मजबूत करेंगे. मैक्सवेल के आने के बाद विराट कोहली इस सीजन में देवदत्त पड्डिकल के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. बता दें कि मैक्सवेल ने खुद भी आरसीबी के लिए खेलने की ख्वाहिश जताई थी. तीन दिन पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मैं अपने आइडल एबी डिविलियर्स के साथ बल्लेबाजी करना चाहता हूं.








Source link