शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन केकेआर टीम को शुरू से ही फॉलो कर रहे हैं. वे पहले सीजन से ही केकेआर के मैच देख रहे हैं. यूएई में हुए पिछले सीजन में भी वह पिता के साथ टीम का मैच देखते हुए स्टेडियम में नजर आए थे. इससे पहले भी वह अक्सर केकेआर के मैचों के दौरान स्टेडियम में नजर आते रहे हैं. अगर आईपीएल के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर की गई तस्वीरों को मानें तो यह पहला मौका होगा, जब आर्यन ऑक्शन टेबल पर बैठकर केकेआर के लिए खिलाड़ी चुनेंगे.
IPL Auction 2021: नीलामी में इस तरह जुड़ेंगे धोनी और फ्लेमिंग
IPL 2021: चेन्नई के 8 खिलाड़ियों के पास 200 से अधिक मैच का अनुभव, 6 देश के खिलाड़ीजूही की बेटी जान्हवी पहले भी ऑक्शन का हिस्सा रही हैं
दूसरी तरफ, जूही चावला की बेटी जान्हवी आईपीएल ऑक्शन के लिए नई नहीं हैं. वे कई मौकों पर ऑक्शन के दौरान टीम की टेबल पर नजर आ चुकी हैं. केकेआर ने भी नीलामी से पहले अपने ट्विटर हैंडल से जान्हवी की तस्वीर शेयर कर उन्हें आईपीएल का सबसे युवा बोली लगाने वाला बताया. केकेआर ने ट्वीट किया, “आईपीएल इतिहास की सबसे युवा बीडर वापस आ गई है. हमारी जान्हवी आज टीम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को देखेंगी और चेन्नई में होने वाली नीलामी में पर्दे के पीछे क्या-क्या हो रहा है. इसकी जानकारी देंगी.”
आईपीएल के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस तस्वीर को शेयर किया गया है.
दोनों स्टार किड की तस्वीर सामने आने के बाद ट्विटर पर जमकर वायरल होने लगी. एक फैन ने लिखा कि गजब! आर्यन खान भी ऑक्शन में मौजूद हैं. मुझे नहीं लगता कि इससे पहले वो कभी नीलामी में शामिल हुए हैं. एक और यूजर ने लिखा कि आईपीएल ऑक्शन में आर्यन का डेब्यू. बता दें कि नीलामी में केकेआर के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 10.74 करोड़ रुपए हैं. टीम के पास 8 स्लॉट खाली हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) :
रिलीज : निखिल नायक, सिद्धेश लाड, एम सिद्धार्थ, टॉम बैंटन, क्रिस ग्रीन, हैरी गुर्ने.
रिटेन: ऑयन मॉर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्युसन, नीतिश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वॉरियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, अली खान, टिम सिफर्ट.
बची हुई राशि : 10.75 करोड़ रुपये
उपलब्ध स्लॉट : 8, विदेशी : 2.