Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अन्नपूर्णा, लसूड़िया और गांधी नगर थाना क्षेत्र में आत्महत्या के अलग-अलग तीन मामले सामने आए हैं। यहां एक युवती ने इसलिए फांसी लगा ली कि उसके मंगेतर मंगेतर ने शादी करने से इनकार कर दिया था। वहीं, दूसरे मामले में पति और सौतन के तानों से तंग आकर एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। लसूड़िया क्षेत्र में भी पति के साथ आए दिन होने वाले विवाद से तंग आकर एक महिला ने फांसी लगा ली।
- पहला मामला : अन्नपूर्णा पुलिस के अनुसार जय जगत कॉलोनी में निवासी 23 वर्षीय खुशबू ने फांसी लगाकर जान दी है। परिजन ने पुलिस को बताया कि उसका धीरज नामक युवक से उसका रिश्ता तय हुआ था। कुछ दिन पहले धीरज की ओर से शादी से इनकार कर दिया गया था। इसके बाद वह फिर से शादी के लिए राजी हुआ और फिर बाद में मुकर गया। इसी बात को लेकर बेटी और धीरज में अनबन चल रही थी। संभवतः इसी तनाव के कारण उसने फांसी लगाई है। पुलिस का कहना है कि धीरज और उसके परिजनों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। परिजनों के अनुसार बेटी 12वीं तक पढ़ी थी। वह अभी ब्यूटी पार्लर का काम देखती थी।
- दूसरा मामला : गांधी नगर पुलिस के अनुसार सिद्धार्थ नगर निवासी 34 साल की शोभा ने जहर खाकर जान दे दी है। मृतका के परिजनों ने दूसरी महिला पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 8 साल पहले दोनों ने शादी की थी। कुछ समय पहले पति ने एक दूसरी महिला से शादी कर ली। महिला उसे धमकाती है। इसी से परेशान होकर बेटी ने सुसाइड कर लिया।
- तीसरा मामला : लसूड़िया थाना क्षेत्र के अंशल टाउनशिप में रहने वाली 34 साल की नेहा ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिस समय महिला ने सुसाइड किया पति बच्चे के साथ नीचे साेया हुआ था। काफी देर तक पत्नी ऊपर से नीचे नहीं आई तो पति ने जाकर देखा। यहां कमरा भीतर से बंद था। आवाज लगाने पर भी जब गेट नहीं खुला तो उसने पड़ोसियों की मदद से गेट तोड़ा। जहां महिला फंदे पर लटकी मिली। महिला के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका के काका के अनुसार पति-पत्नी के बीच छोटे-मोटे विवाद थे जो सुलझ गए थे। वह शुक्रवार को आने मायके होशंगाबाद जाने वाली थी।