आत्महत्या: पति, सास और ननद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

आत्महत्या: पति, सास और ननद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलामएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

नामली के पास कांडरवासा में विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के मामले में जांच के बाद पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। कांडरवासा निवासी आरती की शादी पल्दुना निवासी विजय पिता रामभरोसे धाकड़ से हुई थी। शादी के बाद ससुरालवाले प्रताड़ित करते थे। चरित्र शंका का आरोप लगाकर प्रताड़ित करने पर आरती मायके आ गई। 4 फरवरी को मायके में आरती ने कीटनाशक पी लिया। परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। जांच के बाद पति विजय धाकड़, सास रामकुंवर और ननद ममता पर केस दर्ज किया है।



Source link