- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Light Clouds In Jabalpur Since Morning, Sunshine Weak, Relief From Cold, Weather Will Be Clear Till Sunday
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आमसन में हल्के बादलों के चलते धूप-छांव का दौर चलता रहा।
- न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट, अधिकतम तापमान भी 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान
- वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम में ये बदलाव बना हुआ है, हवा उत्तर-पूर्वी चल रही है
मौसम में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव बना हुआ है। शुक्रवार को हल्के बादलों ने आसमान में डेरा डाले रखा। इसके चलते जहां धूप के तेवर कमजोर रहा। वहीं ठंड से भी लोगों को राहत मिली हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन में मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। तब तापमान में बढ़ोत्तरी दिखेगी।
जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो एक दिन पहले की तुलना में 0.1 डिग्री कम है। वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। आज इसके 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। हवा उत्तर-पूर्वी होने से न्यूनतम तापमान में मामूली कमी दिख रही है। पिछले वर्ष इसी तारीख को न्यूनतम तापमान जहां 11 डिग्री था। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक गया था।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव निकल रहा
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र तिवारी के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रभाव निकल रहा है। एक-दो दिन आंशिक असर बना रह सकता है। इसी के चलते आसमान में हल्के बादल बने हुए हैं। रात में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। तब न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। हालांकि अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।