Gwalior: मैं देवी का अवतार हूं…महिला ने ये कहा और बॉस की बीवी की कर दी ये हालत– News18 Hindi

Gwalior: मैं देवी का अवतार हूं…महिला ने ये कहा और बॉस की बीवी की कर दी ये हालत– News18 Hindi


ग्वालियर. ‘मैं देवी का अवतार हूं. तुम्हारे सारे सुख-दुख दूर कर दूंगी…’ ये कहकर एक चपरासी की पत्नी ने अपने ही साहब की पत्नी को 20 लाख का चूना लगा दिया. ठगी गई महिला की शिकायत पर महाराजपुरा पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर दिया है.

दरअसल दीनदयाल नगर में रहने वाली डॉली भटनागर के पति प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कर्मचारी हैं. उनके चपरासी की पत्नी मीना केवट है. डॉली को बेटा नहीं है और वे अस्वस्थ भी रहती हैं. इसकी वजह से वे शारीरिक और मानसिक रूप से बेहद परेशान चल रही हैं. उन्होंने अपने मन की बात मीना को भी बताई.

कमजोरी का फायदा उठाने के लिए बनाया प्लान

मीना ने डॉली की इस कमजोरी का भरपूर फायदा उठाने का प्लान बना लिया. एक दिन उससे कहा कि वह भगवान का अवतार है और कई लोगों की मनोकामनाएं उसने पूरी की हैं. डॉली ने ये सुनकर उससे मदद मांगी. इसके बाद मीना ने डॉली को कहा कि एक अनुष्ठान करना होगा. उससे बेटा भी होगा और वो ठीक भी हो जाएंगी.

ले लिए लाखों के जेवर

ये सुनकर कर्मचारी की पत्नी तुरंत तैयार हो गई. मीना ने किसी न किसी बहाने से उनसे 20 लाख रुपए के जेवर ले लिए. डॉली ने इसकी शिकायत महाराजपुरा थाने में की. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

तीन दिन पहले पति ने कर दी थी पत्नी की हत्या

तीन दिन पहले ही ग्वालियर में एक पति ने शक के चलते पत्नी की हत्या कर दी थी. आरोपी पति ने अपने दोनों बच्चों को सुलाया और फिर पत्नी को गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपना गुनाह  कुबूल कर लिया. उसने बताया कि उसे पत्नी पर संदेह था. दूसरों से हंसकर बात करना नागवार गुजर रहा था. ग्वालियर जिले के डबरा  अमरापुरा की रहने वाली लल्लो देवी की शादी डबरा के राम अख्तयार पाल से हुई थी. पिछले सप्ताह  पति से झगड़ा होने पर लल्लो अपने मायके में आ गई थी.दो दिन बाद ही पति भी ससुराल में ही आकर रहने लगा.

हत्या के बाद भाग निकला पति

रविवार देर रात  दोनों पति पत्नी के बीच में झगड़ा हुआ. उसके बाद पति राम अख्तयार अपने कमरे में सो गया.आधी रात के वक्त  अख्तयार उठा और पत्नी के पास पहुंचा. दोनों बच्चे जाग रहे थे.राम अख्तयार ने दोनों बच्चों को सुलाया, बच्चों के सोते ही पत्नी की लल्लो की गला घोंटकर हत्या कर दी. पत्नी की  हत्या करने के बाद वह  भाग निकला.





Source link