- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Jogging Track To Be Built At A Cost Of About 6 Crores Rupees Along The River, Red Soil For The Track Has Been Floated From Ujjain
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर13 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नगर निगम के नदी तट योजना के तहत सरस्वती नदी किनारे करीब 6 करोड़ों रुपए की लागत से जोगिंग ट्रैक बनाने का काम लगभग शुरू हो चुका है और यह काम गत वर्ष ही पूरा होना था लेकिन अब कहीं पूरा होने जा रहा है। हालांकि पहले ही यहां पर काम जो बंद पड़े थे । वह भी एक तरह से शुरु हो चुका है। बताया जाता है कि कान्हा व सरस्वती नदी के शुद्धिकरण के कार्य के साथ-साथ नदी किनारे आकर्षक जोगिंग ट्रैक के साथ बैठने की व्यवस्था भी करना है और इसी कड़ी में जोगिंग ट्रैक के लिए नगर निगम ने उज्जैन से लाल मिट्टी बुलाकर थोड़ी बहुत बिछाई है एवं शेष और बिछाकर यहां काम पूरा होगा । निगम ने ठेकेदार को ठेका देने के साथ ही तकरीबन 90 दिन में जोगिंग ट्रक बनाने के निर्देश दिए थे । हालांकि इसके निर्माण को लेकर पहले ही निर्देशित फरवरी महीने में ही कर दिया था। अब एक बार फिर से इसकी शुरुआत की जा रही है ।
नाहर भंडारा से विजय पैलेस कॉलोनी तक जहां 2 किलोमीटर का जोगिंग ट्रैक लगभग 1 करोड़ 25 लाख और बीजलपुर से विजय पैलेस तक ढाई किलो मीटर 1 करोड़ 40 लाख और विजय पैलेस से लालबाग कर्बला तक 3 करोड़ 30 करोड़ की लागत से बनेगा। इस तरह के हिसाब से जोगिंग करने जा रहा है ताकि नदी किनारे किनारे ही व्यक्ति जोगिंग कर सकते हैं और यहां पर आकर्षक बेंचेज भी लगाई जा रही है। वहीं इंटरलॉकिंग के स्थान पर लाल मिट्टी से जोगिंग ट्रैक बनेगा ताकि किसी तरह की परेशानी नहीं हो सकती है । फिलहाल इस को लेकर निर्देश भी दिए गए थे और इस प्रोजेट के लिए भी दो से तीन बार टेंडर जारी किए लेकिन ठेकेदार ने फरवरी महीने में इसे लिया है। यह भी कहा जा रहा है कि यह इंदौर की कंपनी सौमित्र कंस्ट्रशन है जिसने निगम के साथ एग्रीमेंट कर लिया है और जल्द ही काम पूरा करेगा। इस तरह का ट्रैक बड़े पैमाने पर होगा जो अलग-अलग इलाकों में नदी किनारे बनने जा रहा है। इसके लिए व्यापक रूप से तैयारियां के साथ ही यह व्यवस्था भी की गई है कि रोजाना जोगिंग के लिए आने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसलिए यह विशेष तौर से निर्माण होने जा रहा है।