- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- The Elderly Irrigating People Were Hit By Electric Wires, The Son Who Came To Save Them Was Electrocuted, Both Died
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कटनी14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घर में मचा कोहराम, दोनों का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
जिले के एनकेजे थाना स्थित मनेहरा गांव में गुरुवार पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। हादस उस समय हुआ, जब दोनों खेत में फसल की सिंचाई कर रहे थे। सबसे पहले पिता करंट की चपेट में आए, उन्हें बचाने आए बेटे को भी करंट लग गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि मनेहरा गांव निवासी मिरखाई पिता भगौला चौधरी (85) अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान वह बिजली की तार की चपेट में आ गए। पिता को करंट लगते देखने बेटा प्रेमलाल चौधरी (65) उसे बचाने के लिए वहां पर पहुंचा। इसी दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गया। इससे पिता-पुत्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।