गोल्डन अवाॅर्ड: गोल्डन ऐरो अवाॅर्ड के लिए चयन, 22 फरवरी को नई दिल्ली में मिलेगा अवाॅर्ड

गोल्डन अवाॅर्ड: गोल्डन ऐरो अवाॅर्ड के लिए चयन, 22 फरवरी को नई दिल्ली में मिलेगा अवाॅर्ड


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत स्काउट एवं गाइड रतलाम के कब बुलबुल छात्र-छात्राएं प्रदेश का नेतृत्व करते हुए 22 फरवरी को नई दिल्ली में गोल्डन अवाॅर्ड प्राप्त करेंगे। इसमें स्टार फोर्ड स्कूल के 7 कब छात्र एवं 4 बुलबुल छात्राओं का चयन किया है। इस गोल्डन अवाॅर्ड में हमजा शेख, बंश गांधी, अर्थव कुलकर्णी, हार्दिक प्रजापति, आरव शर्मा, प्रणव सिंह नरुका, भुवनेश गेहलोत, शैली परिहार, कु. नव्या शाह, राईना शेख, आराध्या पालीवाल को गोल्डन ऐरो अवाॅर्ड मिलेगा। राजेश पटवा, अरुणा पटवा फलांक लीडर नेतृत्व करेंगे। गोल्डन ऐरो अवाॅर्ड में चयन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा, स्काउट एवं गाइड मुख्य आयुक्त डा. सुलोचना शर्मा, अजय तिवासी, सहायक संचालक लक्ष्मण देवड़ा ने बच्चों की पीठ थपथपाई।



Source link