महिंद्रा और फोर्ड मिलकर डेवलेप नहीं करेंगे स्पोर्ट्स कार, पार्टनरशिप फ्रीज हुई– News18 Hindi

महिंद्रा और फोर्ड मिलकर डेवलेप नहीं करेंगे स्पोर्ट्स कार, पार्टनरशिप फ्रीज हुई– News18 Hindi


नई दिल्ली. फोर्ड मोटर ने महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ जारी अपनी सभी परियोजनाओं को फ्रीज कर दिया है. ये दोनों कंपनी अब भविष्य में शायद ही मिलकर कोई कार बनाए. आपको बता दें दोनों कंपनी मिलकर 3 एसयूवी का डेवलेप कर रही थी. जिन्हें फिलहाल के लिए फ्रीज कर दिया गया है. Mint और रायटर कीखबर के अनुसार फोर्ड इंडिया में अपने बिजनेस को देखते हुए. महिंद्रा के साथ नई शर्तों पर अनुबंध कर सकती है.

3 स्पोर्ट-यूटिलिटी वाहनों के लिए हुआ था अनुबंध- फोर्ड ने महिंद्रा के साथ तीन एसयूवी कार को विकसित करने के लिए अनुबंध किया था. जिसमें दोनों कंपनी के बीच आपूर्तिकर्ताओं, पॉवरट्रेन और प्रौद्योगिकी साझा किया जाना था. 275 मिलियन डॉलर के इस सौदें की वजह से फोर्ड का इंडिया में स्वतंत्र बिज़नेस पूरी तरह से लगभग बंद हो गया था. जिस वजह से फोर्ड ने ये कदम उठाया है.

यह भी पढ़ें: लगातार बढ़ रहें है पेट्रोल-डीजल का दाम, यहां देखें खरीदने के लिए टॉप इलेक्ट्रिक कार

फोर्ड के CEO बदलने के बाद लिया फैसला- फोर्ड ने बीते अक्टूबर में फार्ले को नया सीईओ नियुक्त किया था. जिसके बाद से उन्होंने 11 बिलियन डॉलर की रकम से फोर्ड के बिजनेस को एक बार फिर बढ़ाने के लिए कई कड़े कदम उठाए थे. फोर्ड और महिंद्रा की बीच साझेदारी को खत्म होना भी फार्ले के फैसले के तौर पर देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Renault Kiger SUV के इंटीरियर और एक्सटीरियर फीचर्स, यहां देखें सबकुछ

फोर्ड की भारतीय कार बाजार में केवल 3 फीसदी की हिस्सेदारी- मारुति, हुंडई, टाटा और महिंद्रा जैसी कंपनियों के सामने फोर्ड की भारतीय कार बाजार में मामूली हिस्सेदारी है. आपको बता दें फोर्ड ने 25 साल पहले भारतीय बाजार में दस्तक दी थी. लेकिन मारुति और हुंडई की सस्ती कारों से फोर्ड की कार मुकाबला नहीं कर सकती. ऐसे में फोर्ड की भारतीय बाजार में केवल 3 फीसदी की हिस्सेदारी है.





Source link