20 फीट गहरी खाई में गिरे मजदूर, सुपरवाइजर की गई जान

20 फीट गहरी खाई में गिरे मजदूर, सुपरवाइजर की गई जान


Last Updated:

उज्जैन के जमालपुरा इलाके में खुदाई के दौरान हादसे में सुपरवाइजर याकूब कुरैशी की मौत हो गई और श्रमिक कमल चौधरी घायल हो गए. बारिश के कारण काम बंद था.

उज्जैन पुलिस कर रही मामले की जांच.

हाइलाइट्स

  • मध्य प्रदेश के उज्जैन में बड़ा हादसा
  • 20 फीट गहरे खाई में गिरे 2 लोग
  • हादसे में सुपरवाइजर की मौत

उज्जैन. उज्जैन के इंदौर रोड स्थित जमालपुरा इलाके में कान्हा क्लोज डक्ट परियोजना के तहत खुदाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. दो लोग 20 फीट गहरी खाई में गिर गए. हादसे में एक सुपरवाइजर की मौत हो गई जबकि एक दूसरा श्रमिक घायल हो गया. फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के लिए उसे डिस्चार्ज कर दिया गया. यह घटना 20 जून की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, उस दिन बारिश की वजह से साइट पर काम बंद था.

सुपरवाइजर याकूब कुरैशी और श्रमिक कमल चौधरी निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे थे. दोनों पेटी कांट्रेक्ट पर कार्यरत थे. याकूब कुरैशी उज्जैन के बेगमबाग के निवासी थे, जबकि कमल उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले है.

बारिश के कारण बंद था काम

घायल कर्मचारी कमल चौधरी ने बताया कि उस दिन बारिश के कारण काम बंद था. साइट पर पानी जमा था. मैं और याकूब खड़े थे. अचानक याकूब का पैर फिसल गया. उन्हें बचाने की कोशिश में मैं भी संतुलन खो बैठा और दोनों खाई में गिर गए. गंभीर चोट लगने के कारण याकूब को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं, घायल कमल को उपचार के बाद बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. मृतक याकूब कुरैशी के साले जाबिर हाजी ने फोन पर बताया कि पूरा परिवार सदमे में है. हमें नहीं पता हादसा कैसे हुआ. अब तक कंपनी के किसी ज़िम्मेदार से बात नहीं हुई है. याकूब की पत्नी और 2 छोटे बच्चे हैं.

कंपनी की ओर से बताया गया कि याकूब साइट का सुपरवाइजर था और पेटी कांट्रेक्ट के तहत काम कर रहा था. बारिश के चलते काम रोक दिया गया था, लेकिन वह यह देखने पहुंचे थे कि अगले दिन काम हो पाएगा या नहीं. उसी दौरान फिसलने से यह हादसा हो गया. प्रोजेक्ट इंचार्ज केपी सिंह ने फोन पर बताया कि जब हादसा हुआ, तब मैं भोपाल में था. बारिश की वजह से साइट पर काम बंद था. याकूब और एक अन्य कर्मचारी केवल निरीक्षण के लिए वहां गए थे. अचानक फिसलन के चलते दोनों गिर पड़े. याकूब के सिर में ब्लड क्लॉट हो गया था, जिससे उनकी मौत हो गई.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

20 फीट गहरी खाई में गिरे मजदूर, सुपरवाइजर की गई जान



Source link