Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कृषि कानून के विरोध में गुरुवार को घोषित किसानों का रेल रोको आंदोलन रतलाम मंडल में पूरी तरह बेअसर रहा। संवेदनशील मानकर रेलवे ने रतलाम, इंदौर, देवास और नामली के साथ अन्य स्टेशनों पर खास सुरक्षा इंतजाम किए थे। किसी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए इनमें सिटी पुलिस के साथ जीआरपी जवानों को भी तैनात किया गया था। आशंका के चलते मुंबई मुख्यालय से मॉनीटरिंग की जा रही है। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक हर घंटे की अपडेट पोजिशन भेजी जा रही थी।