53 मौत के बाद टूटी नींद: सीधी एसपी ने बस हादसे के बाद छुहिया घाटी में पुलिस की लगाई ड्यूटी, हादसे की देंगे तुरंत जानकारी, रजिस्टर में दर्ज करेंगे हर एक वाहन का ब्यौरा

53 मौत के बाद टूटी नींद: सीधी एसपी ने बस हादसे के बाद छुहिया घाटी में पुलिस की लगाई ड्यूटी, हादसे की देंगे तुरंत जानकारी, रजिस्टर में दर्ज करेंगे हर एक वाहन का ब्यौरा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • After Direct Bus Accident, Police In Chuhiya Valley Will Do Duty In Three Shifts, Will Give Immediate Information Of The Accident, Will Enter The Details Of Each Vehicle In The Register

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सीधी11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रीवा-शहडोल स्टेट हादवे पर 12 किमी लंबे छुहिया घाटी में अक्सर तीन से चार वाहन खराब होकर जाम का सबब बनते हैं।

  • सीधी एसपी ने तीन टीआई के साथ 12 से 14 आरक्षकों की आठ-आठ घंटे की लगाई ड्यूटी
  • चुरहट एसडीएम नीरज नामदेव को बनाया गया छुहिया घाटी का प्रभारी अधिकारी

सीधी बस हादसे में 53 लोगों की मौत और एक युवक के लापता होने के बाद पुलिस-प्रशासन जागा है। एसपी सीधी पंकज कुमावत ने छुहिया घाटी में पुलिस का अस्थाई कैम्प स्थापित किया है। अब चुहिया घाटी में 24 घंटे पुलिस वाले तैनात रहेंगे। किसी भी हादसे की तुरंत सूचना एसपी को देंगे।

जाम लगने पर दूसरे विभागों के समन्वय बनाकर आवागमन चालू कराएंगे। छुहिया घाटी से गुजरने वाले एक-एक वाहन का रजिस्टर में ब्यौरा दर्ज करेंगे। इसमें वाहन में लोड-अनलोड माल के साथ ड्राइवर और मालिक की भी जानकारी शामिल रहेगी।

एसपी ने आदेश पत्र जारी करते हुए पुलिस तैनाती की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। यहां तीन शिफ्ट में पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। हर शिफ्ट में एक टीआई और उनके सहयोग में 13 से 14 आरक्षकों को लगाया गया है। चुरहट एसडीएम नीरज नामदेव को छुहिया घाटी का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। शिफ्ट सुबह आठ, शाम को चार और रात 12 बजे चालू होगा।

जाम के चलते ही बस ने रूट बदला और ये हादसा हुआ। अब घाटी में पुलिस रहेगी तैनात।

जाम के चलते ही बस ने रूट बदला और ये हादसा हुआ। अब घाटी में पुलिस रहेगी तैनात।

छुहिया घाटी में हादसे से पहले लगा जाम, एसपी को पता ही नहीं
एसपी पंकज कुमावत ने जो आदेश जारी किया है, उससे ये भी साबित होता है कि उनका जिले पर किसी तरह की पकड़ नहीं है। छुहिया घाटी में पांच दिन से जाम लगा था। खुद पिपरांव चौकी की पुलिस ने रूट डायवर्ट किया था। बावजूद एसपी ने आदेश पत्र में उल्लेख किया है कि विभिन्न माध्यमों से पता चला है कि रीवा-शहडोल मार्ग पर जाम लगा था। इसी कारण से 16 फरवरी को बस ने रूट बदला और हादसे में 53 लोगों की अब तक जान चली गई। एक अब भी लापता है।

तीन शिफ्ट में टीआई के साथ आरक्षकों की लगी ड्यूटी।

तीन शिफ्ट में टीआई के साथ आरक्षकों की लगी ड्यूटी।

छुहिया घाटी में कैम्प स्थापित
रामपुर नैकिन अंतर्गत छुहिया घाटी में पुलिस कैम्प स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था बनाई जा रही है। इसे शुक्रवार से ही लागू कर दिया गया है। छुहिया घाटी के प्रभारी अधिकारी एसडीएम नीरज नामदेव होंगे। उनकी मदद के लिए टीआई रामपुर नैकिन अशोक पांडे, पिपराव चौकी से एसआई विशाल शर्मा और लाइन से एसआई राजेश पांडे को पदस्थ किया गया है। यहां तीन पालियों में पुलिस बल तैनात रहेगा और 8-8 घंटे के रोटेशन के अनुसार ड्यूटी देंगे। ड्यूटी का क्रम ए.बी.सी.-बी.सी.ए.-सी.ए.बी. होगा।
इनकी लगाई गई ड्यूटी

  • सुबह 8 से शाम 4 बजे तक-प्रभारी अधिकारी टीआई एसपी शुक्ला होंगे। उनके साथ एक एएसआई और 12 आरक्षक रहेंगे।
  • शाम 4 से रात 12 बजे तक-प्रभारी अधिकारी टीआई कल्याणी पाल होंगी। उनके साथ 13 आरक्षक मदद में रहेंगे।
  • रात 12 से सुबह 8 बजे तक-प्रभारी अधिकारी टीआई राम सिंह पटेल होंगे। उनकी मदद से कुल 14 आरक्षक रहेंगे।
एसपी सीधी पंकज कुमावत ने जारी किया आदेश।

एसपी सीधी पंकज कुमावत ने जारी किया आदेश।

ड्यूटी के लिए 11 बिंदुओं की गाइडलाइन भी जारी

  • छुहिया घाटी में और नहर के रास्तों के खतरनाक स्थानों को स्टापर, ड्राप गेट के साथ बल लगाएंगे।
  • घाटी मार्ग पर कोई वाहन पलटने की तत्काल सूचना एसपी को देंगे।
  • छुहिया घाटी में भारी वाहन पलटने पर होने वाले जाम को अन्य विभागों से समन्वय बनाकर खुलवाएंगे।
  • छुहिया घाटी में दुर्घटना होने पर सोशल ग्रुप के माध्यम से सूचना देते हुए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन करेंगे
  • भारी वाहन का रजिस्टर बनाएंगे, इसमें वाहन का नंबर, प्रकार, क्या लोड है और कहां जा रहा हैं, लिखना होगा। इसमें प्रभारी अधिकारी के हस्ताक्षर होंगे।
  • ओवरलोड वाहनों का अलग रजिस्टर बनाएंगे। इस रजिस्टर में वाहन का नंबर, मालिक का नाम, ड्राइवर का नाम, लाइसेंस संबंधित कार्रवाई कर अंकित करेंगे।
  • छुहिया घाटी में वनवे यातायात संचालित करने के लिए रीवा जिले से समन्वय स्थापित कर यातायात व्यवस्था को संचालित कराना सुनिश्चित करेंगे।
  • नाइट ड्यूटी करने वाली टीम के पास अपनी सर्च लाइट रखेंगे।
  • वाहनों को चेक करते समय परमिट, बीमा, फिटनेस, लाइसेंस, सुरक्षा के मापदंड का पालन आदि पर कार्रवाई करेंगे।
  • नहर की तरफ की रोड में भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ऐसा होने पर संबंधित पर कार्रवाई होगी।

बिना क्रेन नहीं हो पाएगी मदद

एसपी ने छुहिया घाटी में पुलिस बल की तैनाती तो कर दी, लेकिन बिना क्रेन वहां कोई मदद नहीं हो पाएगी। यहां जाम एक्सीडेंट या वाहन खराब होने पर ही लगता है। पर एसपी ने कोई क्रेन नहीं लगाई। छुहिया घाटी के शिखर पर एक क्रेन की परमानेंट तैनाती होनी चाहिए। तभी वहां मौजूद पुलिस कर्मी खराब वाहन को रोड से अलग करा पाएंगे। छुहिया घाटी की मरम्मत का कार्य भी एक-दो दिन में एमपीआरडीसी करने वाला है। ऐसे में ये सड़क आठ से दस दिनों के लिए बंद होनी है।



Source link