ईरानी गैंग का कारनामा: लूट के लिए बाइक से 200 KM का सफर कर इंदौर पहुंचे बदमाश, चेन स्नेचिंग करते और फिर वापस भोपाल चले जाते

ईरानी गैंग का कारनामा: लूट के लिए बाइक से 200 KM का सफर कर इंदौर पहुंचे बदमाश, चेन स्नेचिंग करते और फिर वापस भोपाल चले जाते


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस गिरफ्त में आए ईरानी गैंग के दोनों बदमाशों को भोपाल से पकड़कर लाया गया है।

  • इंदौर पुलिस ने भाेपाल से दो लुटेरों को पकड़ा, 11 फरवरी को की थी लूट
  • आरोपियों के पास से लूटी गई चेन और बाइक मिली

इंदौर पुलिस ने भोपाल में दबिश देकर ईरानी गैंग के दो लुटेरों को पकड़ा है। इन्होंने 11 फरवरी को इंदौर में लूट की थी। इनके पास से लूटी गई चेन और बाइक मिली है। बदमाश बाइक से इंदौर आते और लूट करके वापस भोपाल चले जाते। वारदात करने के लिए आने-जाने में लुटेरे करीब 400 किमी का सफर बाइक से करते थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली जानकारी के बाद हाईवे के सीसीटीवी देखे, तो ये भोपाल की ओर भागते दिखे। इस पर भोपाल साइबर सेल से मदद लेकर इन्हें पकड़ लिया गया।

बदमाशों से उस दिन तीन जगह वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी।

बदमाशों से उस दिन तीन जगह वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी।

11 फरवरी को सोना (43) पिता सुंदर लाल पछेया निवासी वीर सावरकर नगर ने जूनी इंदौर पुलिस को लूट की शिकायत की थी। उन्होंने बताया था, करीब 11 बजे वे एक्टिवा से घर वापस लौट रहे थे, तभी बैराठी काॅलोनी गली नंबर – 2 के सामने पीछे से बाइक सवार लोग पीछे से आए थे। उन्होंने गले से सोने की चेन छीन ली।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया, तो पता चला कि 11 फरवरी को तीन जगह ऐसी वारदातें हुई हैं। पुलिस टीम ने आसपास के फुटेज तलाशे, तो कुछ संदेही मिले। इस आधार पर पुलिस को पता चला कि लुटेरे ईरानी गैंग के सदस्य हैं। जांच के बाद पुलिस को सुराग मिला। पता चला कि आरोपी भोपाल के रहने वाले हैं।

सूचना के बाद पुलिस ने टीम को भोपाल रवाना किया। यहां हसन अली (26) पिता राहत अली निवासी संजय नगर काॅलोनी, ईरानी डेरा भोपाल और अब्बास (19) पिता सावर अली निवासी संजय नगर काॅलोनी, ईरानी डेरा को पकड़ा।



Source link