कांग्रेस का हल्लाबोल: कांग्रेसियों ने रीगल पर खेला क्रिकेट, साइकिल से निकले जीतू पटवारी ने हाथ जोड़कर दुकानें बंद करवाई, मोदी का मुखौटा लगाकर कांग्रेसियों ने खींची बाइक

कांग्रेस का हल्लाबोल: कांग्रेसियों ने रीगल पर खेला क्रिकेट, साइकिल से निकले जीतू पटवारी ने हाथ जोड़कर दुकानें बंद करवाई, मोदी का मुखौटा लगाकर कांग्रेसियों ने खींची बाइक


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Congress’s Half day Indore Closed: Former Minister Jeetu Patwari Arrived To Close Shop In The Morning

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुभाष नगर चौराहे पर कांग्रेसियों ने विरोध स्वरूप खींची बाइक।

पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दाम और अन्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने शनिवार को आधे दिन यानी दोपहर 1 बजे तक के लिए बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस के बंद के बीच सुबह से ही लोगों की आवाजाही शुरू रही। चाय नाश्ता भी लोगों को मिला। हालांकि 10 बजे बाद खुली दुकानों को बंद करवाने कांग्रेसी मैदान में उतरे। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी साइकिल से निकले और हाथ जोड़कर लोगों ने दुकान बंद करने का आग्रह किया। विरोध स्वरूप रीगल पर क्रिकेट खेलते हुए कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री माेदी का मुखौटा लगाकर बाइक को रस्सी से बांधकर सड़क पर खींचा। पेट्रोल पंप भी एहतियात के तौर पर सुबह 9 बजे बंद कर दिए गए थे। आवश्यक वस्तुएं पूरी तरह से मिलती रहीं।

दुकान बंद करवाने साइकिल से निकले पटवारी।

दुकान बंद करवाने साइकिल से निकले पटवारी।

रीगल चौराहे के पास पटवारी ने हाथ जोड़कर दुकान बंद करवाई।

रीगल चौराहे के पास पटवारी ने हाथ जोड़कर दुकान बंद करवाई।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के अनुसार आधे दिन के बंद को व्यापारियों का पूरा समर्थन मिल रहा है। बंद शांतिपूर्ण तरीके से करवाया जा रहा है। कांग्रेसी कांग्रेस नेता-पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में घूम-घूमकर दुकानें, प्रतिष्ठानों को बंद करने का आह्वान कर रहे हैं। बंद को देखते हुए इंदौर पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र बसु ने बताया कि इसके समर्थन में सभी पेट्रोल पंप सुबह 9 से 12 बजे तक बंद रखे गए हैं।

राजबाड़ा क्षेत्र से कांग्रेसी बाइक रैली के रूप में निकले।

राजबाड़ा क्षेत्र से कांग्रेसी बाइक रैली के रूप में निकले।

एक साल में पेट्रोल और डीजल के भाव 18 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा बढ़े
प्रीमियम पेट्रोल सौ रुपए प्रति लीटर के पार होने के बाद अब इंदौर में सादा पेट्रोल भी सौ रुपए के करीब पहुंच रहा है। शुक्रवार को सादा पेट्रोल 98 रुपए 28 पैसे प्रति लीटर और डीजल 88 रुपए 94 पैसे प्रति लीटर बिका। एक साल में पेट्रोल 18 रुपए 19 पैसे महंगा हो गया है। बीते साल 20 फरवरी 2020 को ही पेट्रोल 80 रुपए प्रति लीटर था, वहीं डीजल 70 रुपए 90 पैसे प्रति लीटर था। डीजल में भी 18 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं इसी साल 1 जनवरी 2021 से अभी तक की बात करें तो केवल 50 दिन में पेट्रोल के भाव 6 रुपए 70 पैसे और डीजल के भाव 7 रुपए 17 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुके हैं।

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने मोर्चा संभाला।

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने मोर्चा संभाला।

रीगल पर विरोध स्वरूप कांग्रेसियों ने खेला क्रिकेट।

रीगल पर विरोध स्वरूप कांग्रेसियों ने खेला क्रिकेट।



Source link