इजाफा: इंदौर से महु का किराया में वृद्धि ,डेली अप-डाउनर्स  को मंथली पास सुविधा, पहले किराया था 10 रुपए अब 25 रुपए

इजाफा: इंदौर से महु का किराया में वृद्धि ,डेली अप-डाउनर्स  को मंथली पास सुविधा, पहले किराया था 10 रुपए अब 25 रुपए


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो

इंदौर से महू के यात्रियों को अब सफर महंगा पडऩे वाला है। रेलवे प्रशासन ने पहले जहां इंदौर से महू के लिए किराए के 10 रुपए देना पड़ते थे, वहीं अब यह किराया 25 रुपए लगेगा। वहीं डेली अपडाउनर्स को अभी मंथली पास बनाकर भी नहीं दिए जाएंगे, क्योंकि इस ट्रेन को स्पेशल के रूप में चलाया जा रहा है।

रेलवे ने महू से रतलाम और रतलाम से भीलवाड़ा के बीच डेमू ट्रेन शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन शनिवार से शुरू होगी। इसके लिए रेलवे ने रिजर्वेशन शुरू कर दिए हैं। पहले इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी का किराया देने के बाद सफर किया जा सकता था, लेकिन अब यह ट्रेन आरक्षित ट्रेन के रूप में चलेगी, जिसे स्पेशल ट्रेन का दर्जा दिया गया है। हालांकि रेलवे अभी सभी ट्रेनें स्पेशल ट्रेनों की तरह ही चला रहा है, इसलिए इनमें किराया ज्यादा देना पड़ रहा है। अभी तक महू से रतलाम के बीच 35 रुपए से कम किराया लगता था, पर अब महू से रतलाम की यात्रा के लिए 50 रुपए देना होंगे। वहीं इंदौर से रतलाम के लिए पहले 28 रुपए देना पड़ते थे, लेकिन अब यह किराया 45 रुपए हो गया है। इंदौर से महू के बीच भी ज्यादा किराया लगेगा। पहले यह मात्र 10 रुपए था और इसके बीच के सभी स्टेशनों पर यही किराया लगता था, लेकिन अब 25 रुपए किराया लगेगा। बढ़े किराए को लेकर यात्री नाराज हैं। उनका कहना है कि जब लॉकडाउन के बाद सबकुछ खुलने लगा है तो ट्रेनों को भी नियमित रूप से चलाना चाहिए, ताकि इनका किराया भी सामान्य ही लिया जा सके। वैसे रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ये निर्णय रेलवे बोर्ड से होना है। पूरे देश में एक समान निर्णय होगा, तब तक यात्रियों को आरक्षित ट्रेनों की तरह ही किराया देना होगा।



Source link