- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Babita Said First Ask The Businessman Why He Used To Keep Paying Guests To New Girls Every Week.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली से पकड़ी बबीता, 4 दिन पहले सिटी सेंटर के कारोबारी के घर में पेइंग गेस्ट बनकर वारदात को दिया था अंजाम
- बबीता ने मकान मालकि अशोक को ही सवालों के घेर में ला दिया है
- दिल्ली में स्पा सेंटर से श्वेता ने भेजा था अशोक के घर
शहर के सिटी सेंटर में प्रॉपर्टी कारोबारी व बिजली कंपनी के ठेकेदार अशोक माखीजा के घर में पेइंग गेस्ट बबीता ने 25 लाख की चोरी में कई खुलासे किए हैं। पूछताछ कर रही पुलिस के सामने बबीता बोली कि पहले कारोबारी अशोक माखीजा से पूछो कि वह दिल्ली से नई-नई लड़कियों को बुलाकर पेइंग गेस्ट क्यों रखता था। उसके कारनामे खोलो। उसे भी दिल्ली में स्पा सेंटर चलाने वाली श्वेता ने यहां भेजा था। पुलिस ने अशोक माखीजा को भी थाना बुलाकर इस संबंध में पूछताछ की है। पर बबीता के खुलासे ने कारोबारी और उसके यहां आने वाली पेइंग गेस्ट्स पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
यह था पूरा मामला
शहर के पटेल नगर मनोहर इंक्लेव के पास निवासी 61 वर्षीय अशोक माखीजा प्रॉपर्टी कारोबारी व बिजली विभाग के ठेकेदार भी हैं। यहां वह पत्नी किरन माखीजा के साथ रहते हैं। उनकी एक बेटी है जो दिल्ली में रहती है। दो दिन पहले उनके घर में 20 लाख रुपए नकद सहित 25 लाख रुपए की चोरी हुई थी। अकेले रहने के कारण माखीजा दंपति लड़कियों को पेइंग गेस्ट रखते थे। सोमवार रात 8 बजे दो युवतियां उनके यहां रूम लेने पहुंची थीं। उन्होंने बताया था कि वह पंजाब के जालंधर से आई हैं। अपना परिचय 29 वर्षीय बबीता व 30 वर्षीय गगनदीप कौर के रूप में दिया था। 600 रुपए में एक दिन के लिए रूम लिया था। रात को उन्होंने शराब पी और खाना खाया और मंगलवार को सुबह नाश्ता भी किया। मंगलवार दोपहर वह अपना सामान समेटकर चली गईं। उनके जाने के बाद जब अशोक माखीजा की पत्नी किरन अलमारी कुछ सामान निकालने पहुंची तो पता लगा कि लॉकर से 20 लाख रुपए नकद, करीब 12 तौला सोना गायब था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर दिल्ली से गुरुवार सुबह दिल्ली में बबीता को उसके बॉयफ्रेंड अमित कुमार के साथ गिरफ्तार कर लिया। वह कार खरीदने वाली थी। उसके पास से कुछ जेवर, 2.80 लाख रुपए नकद बरामद हुए थे। शेष माल गगनदीप के पास है।
चोरी और पेइंग गेस्ट में उलझी पुलिस
बबीता की सहेली तो हाथ नहीं आई है, लेकिन पुलिस को पता है कि यह दोनों दिल्ली में स्पा सेंटर वाली श्वेता से जुड़ी हैं। श्वेता ने ही इन्हें ग्वालियर कारोबारी अशोक माखीजा के घर भेजा था। बबीता को पुलिस ने 22 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया है। पर उसने जो कहानी सुनाई है उसने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। उसने पटेल नगर में अशोक माखीजा पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। जब भी पुलिस उससे पूछताछ करती है तो वह यही कहती है कि पहले अशोक से पूछो कि वह नई-नई लड़कियों को पेइंग गेस्ट के रूप में क्यों बुलाता था। अभी बबीता की साथी गगनदीप कौर की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।