- Hindi News
- Local
- Mp
- For 3 Days After The Accident, The Vehicle Passed Over The Corpse Of The Elderly, Police Found Nothing But Fragments Of Bones.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रीवा36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जानवर का शव समझकर नहीं दिया ध्यान।
- कपड़े-कंबल से हुई पहचान, बेटी के घर जा रहा था बुजुर्ग
- अब हड्डियों काे भेजा पोस्टमार्टम के लिए
रीवा में दिल दहाल देने वाली घटना सामने आई है। सड़क हादसे का शिकार हुए एक बुजुर्ग के शव को 48 घंटे से ज्यादा समय तक वाहन रौंदते रहे। मौके पर सिर्फ हड्डियां मिलीं। पहले तो लोग किसी मृत जानवर का शरीर समझकर नजरअंदाज करते है। लेकिन शनिवार को जब एक राहगीर समीप जाकर देखा तो इंसान के कपड़े नजर आए और उसके अंदर हड्डियां दिखीं।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पुलिस को हड्डियों के चंद टुकड़ों के अलावा सिर्फ कपड़े मिले। पुलिस ने हड्डियों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना चोरहटा थाने के शार्किन बायपास की है। मृतक की शिनाख्त जिले के रामनगर स्थित सोनवर्षा गांव निवासी संपत पाल पुत्र रामेश्वर (75) के रूप में की गई। शव की पहचान बेटी ने कपड़ों और कंबल को देखकर किया।
पैदल जा रहे थे बेटी के यहां संपत 17 फरवरी को अपनी बेटी के घर जाने के लिए निकले थे। गांव से ट्रैक्टर में सवार होकर वह रामनगर तक आए। वहां से बस से चोरहटा के शॉर्किन बायपास पर उतरे। यहां से वह पैदल अपनी बेटी के घर जा रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उनको कुचल दिया, जिसमें उनकी मौत हो गई। अंधेरा होने के कारण पूरी रात उनके शव को भारी वाहन रौंदते रहे। लगातार दो दिन तक शव से वाहन गुजरने से मौके पर कपड़ों के साथ सिर्फ हड्डियों बची थीं। स्थानीय लोग किसी मृत जानवर का शरीर मानकर उसे नजरअंदाज कर दिया।
पुलिस बेफिक्र, पेट्रोलिंग टीम को भनक नहीं
दो दिन तक गाड़ियों के नीचे इंसानियत कुचली जाती रही। सभी बेफिक्र बने रहे। न पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को इसकी भनक लगी, न ही सड़क मेंटनेंस करने वालों को। शनिवार को एक राहगीर को मैले-कुचले कपड़े दिखे तो उसका माथा ठनका। पास से देखा तो कपड़ों के आसपास मक्खियां भिनभिना रही थीं। शक होने पर कपड़ा हटाकर देखा तो वहां हडि्डयां ही हडि्डयां दिखीं।
कपड़े की पोटली बांध लाए हडि्डयां
शनिवार की सुबह जब कुछ लोगों ने समीप जाकर देखा तो वृद्ध के कपड़े और कंबल पड़े थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। चकनाचूर हो चुकीं इंसानी हडि्डयां देख पुलिस भी दंग रह गई। पोटली में बांधकर हडि्डयां लाई गईं। इधर, परिवार उनकी तलाश कर रहा था। पुलिस ने संपत के परिवार को सूचना देकर थाने बुलाया और शव की पहचान कराई।