- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- 39 Buses Checked, 7 Ml Overload, 3 Other Deficiencies, 26 Thousand Fine, 44 Thousand Tax Collected
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
यात्री बसों की जांच करता परिवहन विभाग का अमला।
- सीधी बस हादसे के बाद शनिवार को लगातार तीसरे दिन परिवहन विभाग की जांच जारी रही।
पिछले तीन दिन से परिवहन विभाग की जांच लगातार जारी है। शनिवार को भी ओवरलोड और अवैध तरीके से संचालित यात्री बसों की जांच की गई। इस दौरान 10 यात्री बसों से 26 हजार रुपए जुर्माना और 44 हजार 500 रुपए टैक्स वसूला गया। ARTO सुरेन्द्र सिंह गौतम ने बताया कि शनिवार को सागर-मालथौन, सागर-छतरपुर, सागर-दमोह रोड और आसपास के शहरी क्षेत्र में यात्री बसों की जांच की गई। चेकिंग सुबह 9 बजे से शुरू हुई, जो देर शाम करीब 7 बजे तक चलती रही। इस दौरान कुल 39 वाहनों की जांच की गई।
ARTO सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि जांच के दौरान 7 बसें ओवरलोड मिली और 3 बसों में दूसरे कमियां पाई गई। इस प्रकार कुल 10 बसों में ओवरलोड, इमरजेंसी गेट, बस से संबंधित दस्तावेज, स्पीड गर्वनर, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र और अन्य कमियां पाए जाने पर 26 हजार रुपए मोटरयान एक्ट के तहत समन शुल्क वसूला गया। इसके साथ ही एक यात्री बस का बकाया मोटरयान कर 44 हजार 500 रुपए भी जमा कराया गया।
सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान विशेष रूप से बकाया टैक्स, ओवर लोडिंग, वाहन चालक एवं परिचालक से संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण, परमिट, स्पीड गर्वनर, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र संबंधी दस्तावेजों की जांच टीम के द्वारा की गई है। साथ ही समस्त वाहन मालिकों को हिदायत दी है कि संचालन के दौरान वाहन से संबंधित समस्त दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ में रखें। उन्होंने बताया कि बकाया टैक्स, अवैध संचालन, ओवर लोडिंग से संबंधित चेकिंग आगे भी जारी रहेगी।