Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
टीकमगढ़18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ओरछा| गणेशदरबार के पास खड़े करवाईं टैक्सी। इसके बाद ई-रिक्शा से यात्रियों को जाने दिया जाएगा।
- गणेश दरवाजे पर ही टैक्सी से लोगों को छोड़ा जाएगा
कलेक्टर आशीष भार्गव व एसपी आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में पर्यटन नगरी ओरछा परिवहन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिए रक्षित निरीक्षक बृहस्पति कुमार के द्वारा परिवहन की बेहतर व्यवस्था एवं टैक्सी स्टैंड को सुनियोजित तरीके से से व्यवस्थित किया जा रहा है।
सबसे बेहतर व्यवस्था यह हो रही है, कि जितने भी ऑटो टैक्सी चालक या बाहर वाले हैं। उनको गणेश दरवाजे पर ही टैक्सी के माध्यम से ही छोड़ा जाएगा और गणेश दरवाजे से आगे के लिए ई-रिक्शा को जाने कि केवल अनुमति होगी। जिससे ट्रैफिक व्यवस्था भी अच्छी रहेगी और में प्रदूषण भी कम होगा। ऐसी प्लानिंग से रक्षक निरीक्षक बृहस्पति कुमार की मैंनेजमेंट व्यवस्था से नगर के लोगों ने प्रशासन की इस पहल की तारीफ की है।
इसमें ई रिक्शा चालकों में अधिकतम महिलाएं हैं। अगर शहर में ही ई रिक्शा चालक को उज्जवल भविष्य मिलेगा, तो सुरक्षा की दृष्टि से भी अच्छा होगा। इस दौरान रक्षित निरीक्षक बृहस्पति कुमार के साथ मुख्य नगरपालिका अधिकारी ओरछा प्रताप सिंह खेंगर भी उपस्थित थे।