प्रशासन की कार्रवाई: 32 सीटर बस में मिले 52 लोग, ऑटो में छह की जगह बैठा रखे थे 12 यात्री

प्रशासन की कार्रवाई: 32 सीटर बस में मिले 52 लोग, ऑटो में छह की जगह बैठा रखे थे 12 यात्री



Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • हरसूद व मूंदी रोड पर ट्रैफिक पुलिस ने ड्राइवरों को चकमा देकर पकड़ा
  • परमिट व लाइसेंस निरस्ती के लिए परिवहन विभाग को लिखा

कोरोना संक्रमण का दौर चल रहा है। जागरुकता के लिए प्रशासन द्वारा सोशल डिस्टेंस व मास्क पहनने की अपील की जा रही है। ऐसे में बस व ऑटो ड्राइवर पूरी मेहनत पर पानी फेरने पर तुले हुए हैं। परिवहन व पुलिस विभाग द्वारा बस मालिकों के साथ ही ड्राइवरों को भी बैठक लेकर समझाइश दी गई है कि वे कोरोना की गाइडलाइन का पालन करें।

जिला मुख्यालय से गांव तक परिवहन के दौरान वाहन मालिक व ड्राइवरों के द्वारा ओवरलोडिंग के साथ ही क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जा रहा है। बुधवार दोपहर एसपी विवेक सिंह के निर्देश पर ट्रैफिक सूबेदार धरमसिंह जामोद ने मूंदी व हरसूद रोड पर वाहन ड्राइवरों को चकमा देकर कार्रवाई की। शाम 4 बजे 10 से 15 मिनट के अंतराल में 6 सवारी ऑटो को रोककर चेक किया गया इस दौरान 6 सीटर की जगह किसी में 12 तो किसी में 14 यात्री बैठे हुए मिले।

जो कि हरसूद व आसपास के गांव जा रहे थे। इसी तरह मूंदी रोड पर पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास खंडवा से मूंदी जा रही 32 सीटर यात्री बस में 52 यात्रियों मिले। एक मैजिक वाहन भी पकड़ा जिसमें 15 लोग बैठे हुए थे। सभी वाहनों का चालान बनाया गया। सूबेदार धरमसिंह जामोद ने बताया कि वाहन ड्राइवरों ने परमिट की शर्तों का उल्लंघन किया है। इनके परमिट व लाइसेंस निरस्ती कार्रवाई के लिए परिवहन अधिकारी को पत्र लिखेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link