कुलदीप ने छोड़ा कैच, फिर 2 गेंद में डबल वार, बैकफुट पर पाकिस्‍तान

कुलदीप ने छोड़ा कैच, फिर 2 गेंद में डबल वार, बैकफुट पर पाकिस्‍तान


Last Updated:

Kuldeep Yadav: एशिया कप में कुलदीप यादव ने पाकिस्‍तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की, हसन नवाज का कैच छोड़ने के बाद अगली गेंद पर आउट किया और फिर मोहम्मद नवाज को भी गूगली पर एलबीडब्ल्यू किया.

कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की. (X/BCCI)
नई दिल्‍ली. एशिया कप के हाई-वोल्‍टेज मुकाबले में भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव ने एक बार फिर अपनी फिरकी का कमाल दिखाया. पाकिस्‍तान की बैटिंग के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. दरअसल, 12वें ओवर में कुलदीप ने पहले खुद एक आसान कैच टपका दिया. हसन नवाज का शॉट उनके हाथों से छिटक गया और ऐसा लगा मानो पाकिस्‍तान को बड़ी राहत मिल गई हो. लेकिन कुलदीप ने अगली ही गेंद पर उसी नवाज को चलता कर दिया.

कुलदीप ने गेंद को हवा में लहराया, नवाज ने जोरदार स्‍वीप लगाने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का ऊपरी किनारा लगने के बाद गेंद सीधे आसमान में चली गई. स्‍लिप पर खड़े अक्षर पटेल ने कोई गलती नहीं की और शानदार कैच पकड़कर नवाज की पारी का अंत कर दिया. यही नहीं, इसके तुरंत बाद अगली ही गेंद पर कुलदीप ने मोहम्मद नवाज को भी पिच पर टिकने का मौका नहीं दिया. अपनी मनपसंद गूगली डालते हुए कुलदीप ने उन्‍हें एलबीडब्‍ल्‍यू कर दिया. अंपायर ने उंगली उठाई और रिव्‍यू के बावजूद फैसला भारतीय गेंदबाज के पक्ष में ही गया.

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

homecricket

कुलदीप ने छोड़ा कैच, फिर 2 गेंद में डबल वार, बैकफुट पर पाकिस्‍तान



Source link