10 फोटो में कहीं गांधीगिरी कहीं नाराजगी: नाश्ते की शॉप बंद करवाने पहुंचे कांग्रेसियों और दुकानदार में तू-तू मैं-मैं, कांग्रेसियों ने हाथ जोड़ रहे दुकानदार को बीजेपी का भक्त बताया

10 फोटो में कहीं गांधीगिरी कहीं नाराजगी: नाश्ते की शॉप बंद करवाने पहुंचे कांग्रेसियों और दुकानदार में तू-तू मैं-मैं, कांग्रेसियों ने हाथ जोड़ रहे दुकानदार को बीजेपी का भक्त बताया

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहरभर में ज्यादातर प्रतिष्ठान बंद रहे। राजबाड़ा क्षेत्र में जीतू पटवारी ने दिखाई गांधीगिरी, एमजी रोड पर कांग्रेसियों ने की बहस।

प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर शनिवार को प्रदेशव्यापी आधे दिन के बंद का आह्वान किया गया था। सुबह से ही कांग्रेसी बंद को सफल बनाने के लिए कवायद में जुटे दिखे। इस दौरान दुकान बंद करवाने को लेकर कहीं गांधीगिरी नजर आई तो कहीं, नाराजगी भी। एमजी रोड थाना क्षेत्र में भी एक दुकान को बंद करवाने के दौरान हल्की बहस हुई। जहां कांग्रेसियों ने दुकानदार को दुकान बंद नहीं करने पर बीजेपी का भक्त तक कह डाला। दुकानदार हाथ जोड़कर रोजी-रोटी कमाने की दुहाई देता रहा। पुलिस के ने कांग्रेसियों को वहां से रवाना किया।

एमजी रोड पर नाश्ते की दुकान बंद करवाने को लेकर हुई बहस।

एमजी रोड पर नाश्ते की दुकान बंद करवाने को लेकर हुई बहस।

कांग्रेसियों का कहना था कि भाजपा सरकार में लगातार मंहगाई बढ़ रही है। पेट्रोल 100, गैस टकी 850 रुपए, डीजल 90 रुपए होने के कारण आम आदमी और गरीब जनता को इनके उपयोग के बारे में अब सोचना पड़ रहा है। घर का बजट भी बिगड़ रहा है। 200-300 रुपए मजदूरी मिलती है। इतनी महंगाई में वह जीवन यापन कैसे करेगा। माेदी सरकार कुंभकर्मीय नींद में हैं। अच्छे दिनों का जुमला देने वाले सरकार अब हवा हुई।

सिंधी कॉलोनी, खातीवाला टैंक स्थिति दुकानदारों ने स्वेच्छा से समर्थन दिया।

सिंधी कॉलोनी, खातीवाला टैंक स्थिति दुकानदारों ने स्वेच्छा से समर्थन दिया।

बैराठी कॉलोनी, वीर सावरकर नगर की दुकानों में भी लटके रहे ताले।

बैराठी कॉलोनी, वीर सावरकर नगर की दुकानों में भी लटके रहे ताले।

राजबाड़ा क्षेत्र में एक्का-दुक्का खुली दुकानों को रैली के रूप में निकले कांग्रेसियों ने बंद करवाया।

राजबाड़ा क्षेत्र में एक्का-दुक्का खुली दुकानों को रैली के रूप में निकले कांग्रेसियों ने बंद करवाया।

सुभाष नगर में बाइक खींचकर प्रदर्शन किया।

सुभाष नगर में बाइक खींचकर प्रदर्शन किया।

कांग्रेसियों के साथ साइकिल से बंद करवाने निकले पटवारी।

कांग्रेसियों के साथ साइकिल से बंद करवाने निकले पटवारी।

दुकान नहीं बंद करने पर कांग्रेसी हुए गुस्सा, पुलिस ने किया मौके से रवाना।

दुकान नहीं बंद करने पर कांग्रेसी हुए गुस्सा, पुलिस ने किया मौके से रवाना।

बंद के दौरान भी खुली रही शराब दुकान।

बंद के दौरान भी खुली रही शराब दुकान।

दुकानदार ने रोजी-रोटी का हवाला देते हुए दुकान बंद करने से इंकार कर दिया।

दुकानदार ने रोजी-रोटी का हवाला देते हुए दुकान बंद करने से इंकार कर दिया।

Source link