Jeep Wrangler जल्द होगी लॉन्च, यहां देखें इंटीरियर और एक्सटीरियर फीचर्स– News18 Hindi

Jeep Wrangler जल्द होगी लॉन्च, यहां देखें इंटीरियर और एक्सटीरियर फीचर्स– News18 Hindi


नई दिल्ली. Jeep Wrangler जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है. कंपनी के अनुसार मेक इन इंडिया जीप वरैंगलर 15 मार्च को लॉन्च की जा सकती है. Jeep Wrangler को कंपनी ने पुणे के पास रंजनगांव जिले में अपने प्लेटफॉर्म में डेवलेप किया है. नई Jeep Wrangler की कीमत Wrangler CBU की कीमत 68.94 लाख रुपये से कम होगी. आइए जानते है नई Jeep Wrangler के इंटीरियर और एक्सटीरियर फीचर्स के बारे में…

Jeep Wrangler के एक्सटीरियर फीचर्स- भारत में आगामी जीप रैंगलर रूबिकॉन एसयूवी 5 दरवाजे वाला मॉडल होगा, इसका डिजाइन बेहद ही शानदार होगा. ट्रेडमार्क रुबिकॉन डिज़ाइन को कई सारे एक्डिसटीरियर फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है. जिसमें सेवेन-स्लेट ग्रिल, ड्रॉप-डाउन विंडशील्ड, 18-इंच के अलॉय व्हील्स को शामिल किया जा सकता है. जो ग्राहकों को काफी पसंद आएंगे.

यह भी पढ़ें: 2021 Jeep Compass के इंटीरियर और एक्सटीरियर फीचर्स, यहां देखें सबकुछ

Jeep Wrangler के इंटीरियर फीचर्स- जीप Wrangler में आपको दमदार एक्सटीरियर फीचर्स के साथ बेहतरीन इंटीरियर फीचर्स भी मिलेंगे. इन फीचर्स में आपको नया इंफोटेनमेंट सिस्टम, रिडिजाइन किए गए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नेविगेशन सिस्टम को शामिल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Honda ने लॉन्च की हाइब्रिड Vezel SUV, जानें कितना माइलेज देंगी ये कार

2021 Jeep Wrangler का इंजन- 2021 जीप Wrangler में आपको 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिल सकता है. जो 268bhp की पावर और 400Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इस एसयूवी में कंपनी ने 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा.





Source link