Vijay Hazare Trophy 2021: रॉबिन उथप्पा ने ठोका विस्फोटक शतक (फोटो-रॉबिन उथप्पा इंस्टाग्राम)
विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy 2021) के पहले दिन केरल के ओपनर रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने 85 गेंदों में 107 और तमिलनाडु के जगदीशन ने 101 रन बनाकर दिलाई टीम को जीत
- News18Hindi
- Last Updated:
February 20, 2021, 7:14 PM IST
नई दिल्ली. आईपीएल 2021 से पहले विजय हजारे ट्रॉफी में सभी टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियों की झलक दिखानी शुरू कर दी है. विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दिन एक ओर जहां मुंबई इंडियंस के इशान किशन ने 173 रनों की तूफानी पारी खेली वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपरकिंग्स के दो बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) और एन जगदीशन ने भी ताड़तोड़ शतक ठोके. (PC-ISHAN INSTAGRAM)
रॉबिन उथप्पा ने ओडिशा के खिलाफ केरल को 34 रनों से जीत दिलाई. इस मैच का नतीजा वीजेडी नियम से निकला. ओडिशा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 258 रन बनाए जवाब में केरल को 200 रनों का लक्ष्य मिला. केरल के ओपनर रॉबिन उथप्पा ने 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 107 रन ठोक टीम को आसान जीत दिलाई. बता दें रॉबिन उथप्पा को चेन्नई सुपरकिंग्स ने राजस्थान रॉयल्स से लिया है. (फोटो-रॉबिन उथप्पा इंस्टाग्राम)
तमिलनाडु के ओपनर नारायण जगदीशन ने भी 101 रनों की पारी खेल टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 288 रन बनाए जवाब में तमिलनाडु ने लक्ष्य 6 गेंद पहले 49वें ओवर में हासिल कर लिया. जगदीशन ने अपनी शतक के दौरान 14 चौके और 2 छक्के लगाए. उनके अलावा बाबा अपराजित ने 88 और किंग्स इलेवन पंजाब के युवा खिलाड़ी शाहरुख खान ने 36 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए. (फोटो-एन जगदीशन इंस्टाग्राम)
विजय हजारे ट्रॉफी का पहला दिन इशान किशन के नाम रहा, जिन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ महज 94 गेंदों में 11 छक्के और 19 चौकों की मदद से 173 रन ठोके. इसके अलावा उन्होंने 7 कैच भी लपके. (फोटो-इशान किशन इंस्टाग्राम)