छलका दर्द: भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ल भी थे विधानसभा अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल, बोले-  क्या कमी रह गई यह संगठन बताएंगा

छलका दर्द: भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ल भी थे विधानसभा अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल, बोले-  क्या कमी रह गई यह संगठन बताएंगा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • BJP MLA Kedarnath Shukla Was Involved In The Race For The Post Of Assembly Speaker What Will Be The Lack Of This Organization

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीधी विधायक केदरनाथ शुक्ल ने भाजपा में सीधीे से प्रतिनिधित्व न मिलने पर भी सवाल उठाए है।

  • सीधी से विधायक केदारनाथ शुक्ल ने सीधी को प्रतिनिधित्व देने की भी मांग कर डाली

भाजपा विधायक गिरीश गौतम का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय हो गया है। इस दौड़ में शामिल नाम पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला और सीधी से विधायक केदारनाथ शुक्ल भी थे। इनमें से राजेंद्र शुक्ला तो खुद गिरीश गौतम के नामांकन में शामिल हुए। लेकिन केदारनाथ की नाराजगी विधानसभा अध्यक्ष ना बनाए जाने को लेकर झलकती नजर आ रही है। केदारनाथ शुक्ल ने कहा कि उन में क्या कमी रह गई यह संगठन को बताना चाहिए। भाजपा ने रविवार को गिरीश गौतम को विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन भरवाया है। कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं भरने के ऐलान के बाद गौतम का विधानसभा अध्यक्ष बनना तय हो गया है।

सीधी को मिले प्रतिनिधित्व

केदारनाथ शुक्ल ने भाजपा में सीधीे से प्रतिनिधित्व न मिलने पर भी सवाल उठाए है। शुक्ल ने कहा कि सीधी को प्रतिनिधित्व न मिलने से एक प्रश्नचिन्ह लग रहा है। इस प्रश्नचिन्ह को मिलाटने के लिए सीधी को प्रतिनिधित्व देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय सीधी से दो-दो मंत्री रहे है।

विंध्य को अलग राज्य बनाने पर असहमत

शुक्ल ने विंध्य को अलग राज्य बनाने की मांग पर असहमति जताई। उन्होंने कहा कि विंध्य को अगल प्रदेश बनाने पर उत्तरप्रदेश का हिस्सा भी मिलाना होगा। केवल रीवा, सीधी, शहडोल, सतना से विंध्य नहीं बन सकता। यह सिर्फ कहने भर का ही नारा है।



Source link