बालाघाट में ओवरब्रिज पर दो बाइक भिड़ीं, दो युवक घायल: होटल संचालक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल से गोंदिया रेफर – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में ओवरब्रिज पर दो बाइक भिड़ीं, दो युवक घायल:  होटल संचालक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल से गोंदिया रेफर – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट के सरेखा रेलवे ओवरब्रिज पर बुधवार देर शाम दो बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। इनमें एक होटल व्यवसायी युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल से गोंदिया रेफर किया गया है।

.

घायलों में लिंगा निवासी रोहित हुमे (21) पुत्र योगेश हुमे और आशीष माहुले पुत्र गुलचंद माहुले शामिल हैं। रोहित अपने साथी आशीष के साथ बालाघाट से खोवा लेकर गांव जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

टक्कर में रोहित के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। रोहित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे गोंदिया ले जाया गया।

वहीं, आशीष को मामूली चोटें आई हैं। इस घटना में दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार लोगों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।



Source link