- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- You Will Now Be Able To Use Air conditioned TOILET In Ujjain For 10 Rupees, Coffee tea Will Be Free
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
स्मार्ट टॉयलेट के उद्घाटन पर मंत्री मोहन यादव व सांसद अनिल फिरोजिया
- पीपीपी मॉडल पर बना है स्मार्ट टॉयलेट
- ऑटोमैटिक सीट- खुद ही खुलेगी, फ्लश होगा और बंद हो जाएगी
उज्जैन में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अब लोगों को एक एेसी सुविधा मिलने जा रही है जहां पर उन्हें तरोताजा होने के बाद मुफ्त में कॉफी या चाय पीने को मिलेगी। यह सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग रहा है लेकिन यही सच है। उज्जैन नगर निगम ने एक ऐसे टॉयलेट का निर्माण किया है जहां पर लोगों को 10 रुपए टिकट में दिन में एक बार शौच और दो बार लघुशंका करने के साथ मुफ्त में एक कॉफी या एक चाय या टिकट की कीमत के बराबर खाद्य सामग्री खाने को मिलेगी। यह स्मार्ट टॉयलेट निगम ने नानाखेड़ा बस स्टैंड में बनाया है। इसे पीपीपी मॉडल पर बनाया गया है। मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, पूर्व महापौर मीना जोनवाल व निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने स्मार्ट टॉयलेट का लोकार्पण किया। निगमायुक्त ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में शहर को उत्कृष्ट स्थान दिलाने और महाकाल मंदिर में देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए इस टॉयलेट का निर्माण कराया गया है।
सुबह पांच से रात 10 बजे तक कर सकेंगे इस्तेमाल
आयुक्त सिंघल ने बताया कि इस टॉयलेट का उपयोग सुबह पांच से रात 10 बजे तक किया जा सकेगा। उपयोग करने के लिए 10 रुपए के टिकट लेना होगा। संचालन के लिए 10 साल के लिए भोपाल की एक कंपनी के साथ अनुबंधित किया गया है। इसमें वातानुकुलित शौचालय, मूत्रालय एवं स्नानागार है। उपभोक्ता साथ ही उक्त 10 रुपये के टिकट से 24 घंटे में कभी भी चाय/कॉफी अथवा खाद्य सामग्री कैफे से ले सकेंगे। यानि कि शौचालय एवं मूत्रालय के साथ कॉफी या चाय मुफ्त मिलेगी।
ऑटोमैटिक है शौचालय की सीट, एप से मासिक पास की सुविधा भी
स्मार्ट टॉयलेट ऑटोमैटिक है। शौचालयों की सीट अपने आप खुलती है और उपयोग करने के बाद खुद ही फ्लश होकर बंद हो जाएगी। स्मार्ट शौचालय के उपयोग के लिए मोबाइल एप से भी मासिक पास की सुविधा रहेगी। इससे आम जनता के साथ ही बस स्टेशन व्यावसायिक क्षेत्र के व्यापारियों को स्वच्छ शौचालय के साथ ही चाय, काफी की सुविधा मिलेगी। प्राप्त हो सकेगी।
दिव्यांगों व महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था
स्मार्ट टॉयलेट में महिला, पुरुष एवं दिव्यांगों के लिए अलग से एक-एक शौचालय का इंतजाम है। टॉयलेट को कैफे के पीछे के हिस्से में बनाया गया है। ताकि शौचालय का उपयोग करने में किसी को भी झिझक नहीं होगी। स्मार्ट कैफे में चाय काॅफी के अलावा पानी की बॉटल, बेकरी के सामान एवं अन्य खाद्य सामग्रियां कम से कम रेट पर मिलेंगी। स्मार्ट शौचालय में एसटीपी (सिवेज ट्रीटमेन्ट प्लांट) का प्रावधान है। शौचालय से निकलने वाले अपशिष्ट को उपचारित किया जा सकेगा। शौचालयों में कभी भी दुर्गंध नहीं रहेगी।