- Hindi News
- Sports
- Vinka, Sanamacha Win Gold Medals At Montenegro Adriatic Pearl Boxing Tournament
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बुदवा2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बॉक्सर अल्फिया पठान ने 81+ किग्रा वर्ग में भारत को पहला गोल्ड दिलाया था।
मोंटेनेग्रो के बुद्वा में चल रहे 30वें एड्रिएटिक पर्ल टूर्नामेंट में भारत के युवा बॉक्सरों ने जीत का परचम लहराया। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में 2 गोल्ड समेत 7 मेडल अपने नाम किए। 60 किलोग्राम में विंका और 75 किलोग्राम भार वर्ग में टी. सनमचा चानू ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा रविवार को भारत ने 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल भी जीते। अल्फिया पठान ने 81+ किग्रा कैटेगरी में भारत को पहला गोल्ड दिलाया था।
गीतिका को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा
वुमन्स में रोहतक की विंका ने फाइनल में मोलदोवा की क्रिस्टिना क्रिपर को 5-0 से हराया। वहीं, मणिपूर की सनमचा ने खिताबी मुकाबले में राज साहिबा को 5-0 से हरा दिया। इसके अलावा गीतिका को फाइनल में उज्बेकिस्तान की फार्जोना फोजिल्वा के हाथों 48 किग्रा कैटेगरी में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा।
प्रीति, प्रियांशू और जुगनू ने ब्रॉन्ज मेडल जीता
गीतिक को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। वहीं, 57 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में प्रीति को मोंटेनेग्रो की बोजाना गोजकोविच ने 4-1 से हरा जिया। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। मेन्स कैटेगरी में प्रियांशू दबास और जुगनू ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। प्रियांशू को सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के इशजोनोव इब्रोखिम ने 3-2 से हराया। वहीं, 91+ किग्रा कैटेगरी में जुगनू को यूक्रेन के वासिल काचुक को 5-0 से हराया।
भारत के 3 और बॉक्सर फाइनल में पहुंचे
मेन्स में ही भारत के लकी राणा ने सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के गुलशोदा इस्तामोवा को 64 किग्रा कैटेगरी में 3-0 से हराया। फाइनल में उनका मुकाबला फिनलैंड के लिया पुकिला से होगा। महिलाओं में 51 किग्रा वेट कैटेगरी में बेबीरोजिसाना उज्बेकिस्तान की सबिना बोबोकुलोवा और 69 किग्रा कैटेगरी में अरुंधती चौधरी यूक्रेन की मारयाना स्टोकियो से गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगी।