सिलेंडर में आग का वीडियो वायरल: अचानक सिलेंडर में लगी आग, सड़क पर लाकर रेत नहीं डालते तो खतरे में पड़ जातीं कई जानें

सिलेंडर में आग का वीडियो वायरल: अचानक सिलेंडर में लगी आग, सड़क पर लाकर रेत नहीं डालते तो खतरे में पड़ जातीं कई जानें


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • If There Is A Sudden Fire In The Cylinder, Do Not Put Sand On The Road, Then Many Lives Will Go Away

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोल पहाड़िया पर शनिवार रात लगी आग को बुझाते घर के सदस्य, समझदारी से टला हादसा

  • जनकगंज के गोल पहाड़िया की घटना
  • सोशल मीडिया पर हो रहा वीडिया वायरल

अचानक किचन में रखे सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही सेकंड में आग पूरे सिलेंडर में फेल गई। घर के एक सदस्य ने सिलेंडर उठाया और बाहर सड़क पर लेकर भागे। बाहर लाकर उस पर गीला कपड़ा लपेटा और रेत डाली। तब जाकर आग बुझ सकी। घटना के समय घर में परिवार के पांच सदस्य थे। समय पर आग नहीं बुझाते तो सिलेंडर में ब्लास्ट हो जाता। जिससे घर के सदस्यों की जान खतरे में पड़ जाती। घटना गोल पहाडि़या पर शनिवार रात की है। सुबह से घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस भी घटना का पता लगा रही है।

रविवार सुबह से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवक सिलेंडर में लगी आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। करीब 47 सेकंड के इस वीडियो में युवक सिलेंडर पर पानी, कपड़े व रेत डालते हुए दिख रहे हैं। वीडियो के बारे में पता लगा है कि यह जनकगंज के गोल पहाड़िया निवासी पिंटू सूरी के घर का है। उनके घर में शनिवार रात को खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई थी। समझदारी दिखाते हुए वह सिलेंडर को बाहर निकाल लाए और आग पर किसी तरह काबू पाया। वह ऐसा नहीं करते तो घर में उनके दो बच्चे, पत्नी व मां थी। यदि सिलेंडर में ब्लास्ट होता तो उनकी जान खतरे में पड़ सकती थी।

यह रखें सावधानी

फायर ऑफिसर देवेन्द्र कुमार ने बताया कि यदि कभी आपके साथ इस तरह की घटना हो जाती है तो सबसे पहले परिवार के सदस्यों को घर से बाहर निकालें। इसके बाद किसी गीले कपड़े से सिलेंडर को लपेटकर उसे बाहर सड़क पर खुले में लाएं। खुले में यदि सिलेंडर फटता भी है तो नुकसान की संभावना 75 फीसदी कम हो जाती है। इसके बाद गीले कपड़े डालते रहें और रेत भी डालें। इससे आग काबू हो जाएगी। साथ ही तत्काल मामले की सूचना दमकल विभाग को दें।



Source link