Indore News: लिफ्ट हादसे में बाल बाल बचे कमलनाथ, घबराहट से तबीयत खराब, सीएम शिवराज ने फोन पर जाना हाल

Indore News: लिफ्ट हादसे में बाल बाल बचे कमलनाथ, घबराहट से तबीयत खराब, सीएम शिवराज ने फोन पर जाना हाल


करीब 5 मिनट की मशक्‍कत के बाद लिफ्ट का गेट खोला गया था.

Indore News: इंदौर के एक अस्‍पताल में लिफ्ट गिरने के हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) बाल बाल बच गए हैं. हालांकि घबराहट की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई. जबकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने न सिर्फ उनका हाल जाना बल्कि कलेक्‍टर को इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

इंदौर. मध्‍य प्रदेश के इंदौर के एक निजी अस्पताल में लिफ्ट गिरने के हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) बाल बाल बच गए. यही नहीं, घबराहट की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई और फिर उनका अस्पताल में ही ब्लड प्रेशर चेक कराया गया. इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने फोन कर उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली है. इसके साथ ही सीएम ने इंदौर के कलेक्टर को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं. बता दें कि कमलनाथ इंदौर के एक निजी अस्पताल में उस वक्त बाल-बाल बच गए थे जब वह लिफ्ट में मौजूद थे और लिफ्ट अचानक से 10 फीट ऊंचाई से नीचे गिर पड़ी थी. हालांकि लिफ्ट गिरने की एक वजह ओवरलोड होना भी बताया गया है.

कमलनाथ इंदौर के डीएनएस अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर पटेल को देखने पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के अन्य नेता भी लिफ्ट में ऊपर जाने के लिए सवार हो गए और इस बीच लिफ्ट अचानक 10 फीट नीचे गिर पड़ी और दरवाजे लॉक हो गए. करीब 10 से 15 मिनट बाद बमुश्किल औजार ढूंढ कर लिफ्ट का लॉक खोला गया. इस दौरान कमलनाथ के साथ पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व में जीतू पटवारी और विधायक विशाल पटेल के अलावा कई नेताओं समेत सुरक्षाकर्मी शामिल थे. हालांकि कमलनाथ सहित सभी सुरक्षित हैं और किसी को भी कोई चोट नहीं आयी है, लेकिन कांग्रेस का कहना है कि यह सुरक्षा में बड़ी चूक और लापरवाही है. इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए. वहीं, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल प्रबंधन पर भी इस मामले में कार्रवाई की मांग की है.








Source link