- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- People Frightened After Seeing 13 Feet Long Dragon, Entered The Drain Due To Crowd And Noise, Panic Among Villagers
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तीनों अजगरों को देख ग्रामीण दहशत में आ गए।
- बीना के पास सतौरिया गांव की घटना, सोमवार दोपहर चारवाहे को दिखे अजगर
बीना के पास सतौरिया गांव में सोमवार दोपहर एक खेत के किनारे तीन अजगर दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खबर मिलते ही उन्हें देखने मौके पर भीड़ लग गई। भीड़ व ज्यादा शोर होने से तीनों अजगर पास के ही नाले में घुस गए। अजगर दिखने के बाद ग्रामीण खेत व नाले के पास जाने में डर रहे हैं।
गांव के दीपक कुर्मी ने बताया, दोपहर करीब 1 बजे गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर हल्काई आदिवासी के खेत के पास चरवाहे की तीनों अजगर पर नजर पड़ी। इस जमीन का उपयोग बकरी व गाय-भैंसों को चराने के लिए किया जाता है। तीनों सांप एक पोल में घुसे थे। इनमें एक करीब 13 फीट लंबा और दो 10-10 फीट लंबे थे। मौके पर करीब 50 ग्रामीणों की भीड़ उन्हें देखने लग गई। करीब दो घंटे बाद तीनों सांप खेत के पास स्थित नाले में चले गए। दीपक ने बताया कि अब ग्रामीणों में डर है कि वे नाले से वापस लौटकर खेतों में न आ जाएं।
एडवोकेट देवेन्द्र पटेल ने बताया कि हल्काईं आदिवासी से लगी उनकी भी जमीन है। जहां यह अजगर देखे गए हैं। करीब तीन साल पहले भी उस स्थान से करीब एक किलोमीटर दूर अजगर देखे गए थे। वन विभाग के डिप्टी रेंजर ने बताया कि उन्हें अजगर देखे जाने की जानकारी नहीं मिल पाई है। ग्रामीण सूचना देते, तो तीनों अजगर को पकड़ कर जंगल में छुड़वाया जाता। ग्रामीणों से जानकारी जुटाई जा रही है।