चलती कार में महिला से रेप: शहर में घुमाते रहे, सुनसान जगह पर धक्का देकर फेंका; नौकरी का झांसा देकर वारदात, कार मालिक और ड्राइवर गिरफ्तार

चलती कार में महिला से रेप: शहर में घुमाते रहे, सुनसान जगह पर धक्का देकर फेंका; नौकरी का झांसा देकर वारदात, कार मालिक और ड्राइवर गिरफ्तार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Woman Raped In Moving Car By Giving Lift, Pushed And Thrown, FIR Lodged At Inderganj Police Station

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो- इंदरगंज थाना ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, कार भी जब्त कर ली गई है

  • इंदरगंज थाना पुलिस ने किया दुष्कर्म का मामला दर्ज

शहर में चलती कार में रेप का मामला सामने आया है। एक युवक ने महिला को नौकरी का झांसा देकर लिफ्ट दी फिर कार में दुष्कर्म किया। आरोपी महिला को कार में बंधक बनाकर चिड़ियाघर से लेकर बहोड़ापुर और हुजरात रोड पर घुमाता रहा। आखिर में महिला को कार से धक्का देकर भाग गया।

वारदात में कार का चालक भी शामिल था। घटना रविवार दोपहर की है। पीड़ित महिला पहले बहोड़ापुर फिर इंदरगंज थाना पहुंची हैं। इंदरगंज थाना में मामला दर्ज कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी और कार के चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

तिघरा के पास कुलैथ गांव निवासी 29 वर्षीय महिला ने मुरैना निवासी रामबाबू गुर्जर पर चलती कार में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि कुछ समय पहले उसकी रामबाबू से पहचान हुई थी। रविवार को नौकरी का झांसा देकर रामबाबू ने उसे बुलाया था। महिला को बहोड़ापुर से रामबाबू ने अपनी कार में बिठाया। कार उसका चालक चला रहा था।

ड्राइवर कार घुमता रहा, मालिक दुष्कर्म कर रहा था
वह उसे लेकर मोती तबेला चिड़ियाघर के पास पहुंचा। यहां सड़क पर कार को घुमाता रहा और रामबाबू महिला से दुष्कर्म करता रहा। महिला ने कई बार कार रोकने के लिए कहा, लेकिन ड्राइवर ने कार को नहीं रोका। इसके बाद कोतवाली क्षेत्र में भी उसे लेकर गए। आखिर में सुनसान जगह पर उसे कार से धक्का देकर नीचे फेंका और चले गए।

जब महिला उनके चुंगल से छूटी तो वह इंदरगंज थाना जा पहुंची। जहां उसने अपने साथ हुई घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी रामबाबू गुर्जर और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों आरोपी पकड़े गए हैं
दुष्कर्म करने वाले रामबाबू गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म में मदद करने वाले कार चालक को गिरफ्ता कर गाड़ी जब्त कर ली है। अभी पूछताछ की जा रही है।
शैलेन्द्र भार्गव, टीआई इंदरगंज थाना



Source link