नई दिल्ली. भारत में काराें काे लेकर जितना क्रेज है उतना पाकिस्तान में भी है. भारत में बिकने वाली अधिकांश कारें वहां भी उतनी ही पसंद की जाती है. कंपनियां अपनी काराें काे अलग-अलग देशाें में अलग-अलग नाम से मार्केट में उतारती है. ताे वहीं कुछ कंपनियां जाे मॉडल पाकिस्तान में उतारती है वह भारत में उतारे यह भी जरूरी नहीं है. ऐसे काराें के कई मॉडल है जाे भारत में नहीं है पाकिस्तान में है ताे भारत में है लेकिन पाकिस्तान में नहीं. ताे चलिए आज भारत में चर्चित काराें के पाकिस्तान में क्या नाम है जानते है,जिन काराें के नाम भारत और पाक में जैसे ही है उन्हें शामिल नहीं किया जा रहा है.
मारुति 800
भारत में मारुति सुजुकी ने मारुति 800 बंद कर दी है पर पाकिस्तान में यह अभी भी बिकती है और वहां उसे सुजुकी मेहराम के नाम से जाना जाता है …
मारुति स्टीम
भारत में मारुति स्टीम या कहे 1000 भी बंद हाे चुकी है. अपने समय में भारतीयाें का दिल जीतने वाली इस कार के चाहने वाले अब भी है, पाकिस्तान में यही कार मार्गआला के नाम से प्रचलित है.
मारुति वैन
कम बजट में परिवार के ज्यादा सदस्यों के हिसाब से भारत में मारुति वैन काे पसंद करने वालाें की अभी भी कमी नहीं है, पाकिस्तान में यही कार सुजुकी बाेलेन के नाम से वहां भी खूब बिकती है.
सिलेरियाे
भारत में मारुति के सिलेरियाें भी खूब पसंद की जाने वाली सिडान काराें में से एक है. पाकिस्तान में भी इसे अच्छा खासा पसंद किया जाता है लेकिन भारत की सिलेरियाें काे पाकिस्तान में कल्टस के नाम से जाना जाता है.
विटारा ब्रेजा
भारत में युवाओं की पसंदीदा सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा के दिवाने पाकिस्तान में भी कम नहीं है. वहां ताे इसे एक लग्जरी एसयूवी माना जाता है और इसका नाम वहा सुजुकी विटारा ही है.
टाेयटा ऑल्टिस
टाेयटा की भारत में प्रचलित कार टाेयटा ऑल्टिस की गिनती लग्जरी काराें में आती है.पाकिस्तान में भी लेकिन वहां से ऑल्टिस नहीं बल्कि टाेयटा काेराेला गिली के नाम से पहचानी जाती है.
हुंडई सेंट्राे
भारतीय बाजार में धूम मचा हुई हुंडई की सेंट्राे पाकिस्तान में भी कम बजट में ली जाने वाली सर्वाधिक बिकने वाली काराें में से एक है लेकिन वहां यह सेंट्राे क्लब के नाम से पहचानी जाती है.
हाेंडा सिटी
भारत में स्टेटस का सिंबल और लग्जरी काराें में शुमार हाेंडा की हाेंडा सिटी काे लेकर हमेशा ही खासा क्रेज रहता है, लेकिन यही कार पाकिस्तान में हाेंडा सिटी एस्पायर के नाम से बिकती है.
शेवरले बीट
भारत में कॉम्पेक्ट काराें में शेवरले की बीट काे भी भारतीय ने खासा पसंद किया था यही स्थिति पाकिस्तान की है लेकिन वहां यह कार शेवरले एग्जिक्यूटिव के नाम से जानी जाती है.